
ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026: संघ ने किया तारीखों का ऐलान, सितंबर में भिड़ेंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी
ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है। 18 से 20 सितंबर तक बिलासपुर में राज्य स्तरीय मुकाबले होंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी शामिल होंगे।
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| बिलासपुर छत्तीसगढ़ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन और बिलासपुर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन ने 21वीं छत्तीसगढ़ राज्य क्योरुगी और दूसरी छत्तीसगढ़ राज्य पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

CMHO के फर्जी साइन से निकला ट्रांसफर ऑर्डर: भाजपा महामंत्री, उपाध्यक्ष और दो आरएमए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि राज्य स्तरीय यह प्रतियोगिता 18, 19 और 20 सितंबर 2026 को बिलासपुर में आयोजित होगी। इस दौरान प्रदेशभर के ताइक्वांडो खिलाड़ी अलग-अलग वर्गों में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। चैंपियनशिप का आयोजन बिलासपुर के सीपत रोड स्थित सरकंडा के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से खिलाड़ी और कोच शामिल होंगे।
क्योरुगी और पूमसे में होंगे मुकाबले
चैंपियनशिप में ताइक्वांडो की दो प्रमुख स्पर्धाएं क्योरुगी और पूमसे होंगी। क्योरुगी में खिलाड़ी मुकाबले में उतरेंगे, जबकि पूमसे में तकनीक, संतुलन और प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन किया जाएगा। प्रतियोगिता को अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित किया जाएगा। इसमें सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग शामिल हैं। जूनियर और सीनियर वर्ग में पुरुष और महिला खिलाड़ियों के अलग-अलग मुकाबले होंगे।
आयोजन की तैयारियां शुरू
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन समिति के सचिव मास्टर रामपुरी गोस्वामी, 5वीं डैन ब्लैक बेल्ट (WT), ने बताया कि प्रतियोगिता को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। रामपुरी गोस्वामी छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन, बिलासपुर के सचिव और बिलासपुर जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्य भी हैं।
प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी और कोच 9981713282 पर मास्टर रामपुरी गोस्वामी से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें 👉 भाजपा की कार्रवाई: महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल छह साल के लिए निष्कासित, बेटे के खिलाफ एक और शिकायत
राज्य स्तरीय इस चैंपियनशिप से प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिलाने का बड़ा मंच मिलेगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बनाने का रास्ता भी मजबूत होगा।
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...









