खेल प्रतिभाओं का होगा सम्मान: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के स्टार खिलाड़ियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश

खेल प्रतिभाओं का होगा सम्मान: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के स्टार खिलाड़ियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश

खेल प्रतिभाओं का होगा सम्मान: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के स्टार खिलाड़ियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश

स्पोर्ट्स रिपोर्टर| रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभाओं के सम्मान का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से 29 अगस्त 2026 को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा। समारोह में राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विभिन्न खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

खेल प्रतिभाओं का होगा सम्मान: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के स्टार खिलाड़ियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश
पुरस्कार मिलेगा।

समारोह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उपमुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे होगी।

तीन वर्षों के पुरस्कार एक साथ

राज्य खेल अलंकरण समारोह में पुरस्कार वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे पुरस्कार और शहीद पंकज विक्रम सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए चयनित खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार 2025-26

नगद पुरस्कार से भी नवाजे जाएंगे खिलाड़ी

समारोह में खेल पुरस्कारों से अलंकृत होने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल अंकुर, खेल गौरव और खेल शिखर के तहत नगद राशि पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इससे राज्य के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान के साथ आर्थिक प्रोत्साहन भी मिलेगा।

पुरस्कार वर्ष 2023-24 एवं 2024-25

दो बजे तक पहुंचना होगा

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अनुसार पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में उपस्थित होना होगा। वहीं मुख्य समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026: संघ ने किया तारीखों का ऐलान, सितंबर में भिड़ेंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी

तीन पुरस्कार वर्षों के चयनित खिलाड़ियों को एक साथ सम्मानित किए जाने से इस बार का राज्य खेल अलंकरण समारोह खास होने जा रहा है। विभाग ने पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी है।

पुरस्कार वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 पुरस्कार 2025-26

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...