20 महिलाओं को मिलेगा बुनकर प्रशिक्षण: नपा अध्यक्ष जैन ने की कार्यशाला की शुरुआत

20 महिलाओं को मिलेगा बुनकर प्रशिक्षण: नपा अध्यक्ष जैन ने की कार्यशाला की शुरुआत

बलौदा बाजार। ग्रामोद्योग संचालनालय, हाथकरघा प्रभाग की स्वीकृति के अनुरूप स्थानीय देवांगन समाज भवन में नवीन कपड़ा बुनाई प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने पूजा-अर्चना के साथ किया।
20 महिलाओं को मिलेगा बुनकर प्रशिक्षण: नपा अध्यक्ष जैन ने की कार्यशाला की शुरुआत
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि, संबोधित करते नपा अध्यक्ष। 
समग्र हाथकरघा विकास योजना के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण में महिलाओं को सूती धागों से कपड़ा बुनाई की विभिन्न कलाओं के साथ मशीन संचालन और कलात्मक बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में कुल 20 महिलाएं चार माह तक बुनाई का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।
20 महिलाओं को मिलेगा बुनकर प्रशिक्षण: नपा अध्यक्ष जैन ने की कार्यशाला की शुरुआत
कार्यक्रम की हुई शुरुआत।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर कार्य में दक्ष बनाकर स्वावलंबी बनाना शासन की मंशा है। महिलाओं के लिए जरूरी नहीं कि वे केवल शासकीय नौकरी के माध्यम से ही परिवार का संचालन करें, बल्कि स्वयं का रोजगार शुरू कर आय का साधन तैयार करना भी उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरू कर सकेंगी और परिवार के भरण-पोषण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु ने भी प्रशिक्षण योजना की सराहना करते हुए महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। वहीं संतोष यादव ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण महिलाओं के उत्थान, प्रगति और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

यह भी पढ़ें 👉 व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने उठाई मांगें, मानदेय बढ़ाने और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर डीईओ को सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सहायक संचालक जिला हाथकरघा अनिल सोनकर ने नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संतोष यादव ने भी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।


इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि शशि भूषण शुक्ला, पार्षद गौतम चौहान, पार्षद प्रतिनिधि रवि फेकर, किरण कुमार वर्मा, कमलेश्वर यादव, अभय राम यादव, संतोष कुमार यादव, प्रधान जी, संतोष साहू, अधिवक्ता दुजराम यादव, गुरुदत्त तिवारी सहित अन्य नागरिक, प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं उपस्थित रहीं।
UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...