अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड (APL) छोटे भंडार में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिवारजन और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) एवं प्रोजेक्ट हेड द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर CBO ने राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका, सुरक्षित कार्य संस्कृति, विश्वसनीय विद्युत उत्पादन और स्थानीय समुदाय के विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति।

प्रोजेक्ट हेड ने 2×800 मेगावाट परियोजना की प्रगति की जानकारी साझा की। साथ ही क्षेत्र में संचालित विभिन्न सीएसआर और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अदाणी पावर स्थानीय समुदायों के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

26 सुरक्षा कर्मचारियों का सम्मान

समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सुरक्षा विभाग के 26 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं प्लांट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 19 कर्मचारियों को स्पॉट रिकग्निशन अवॉर्ड प्रदान किए गए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ASDC) और सिलाई केंद्र के प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

प्राथमिक शाला आमलीभौना और कोटमारा के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं अदाणी पावर ग्रीन हार्मनी लेडीज क्लब की सदस्यों ने देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति देकर भारत की सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की।

अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
प्रतिभागियों को मिला सम्मान।

प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों ने भी देशभक्ति गीत, कविता पाठ और संगीत की प्रस्तुतियां देकर समारोह को खास बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

यह भी पढ़ें 👉 व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने उठाई मांगें, मानदेय बढ़ाने और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर डीईओ को सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर CBO और प्रोजेक्ट हेड ने प्रतिभागी बच्चों, प्रशिक्षुओं और लेडीज क्लब की सदस्यों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद मिष्ठान वितरण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...