
अल्ट्राटेक रावन सीमेंट की पहल: सड़क सुरक्षा के लिए 800 मवेशियों में रिफ्लेक्टिव कॉलर बेल्ट लगाए
अल्ट्राटेक रावन सीमेंट की पहल: सड़क सुरक्षा के लिए 800 मवेशियों में रिफ्लेक्टिव कॉलर बेल्ट लगाए हैं। अल्ट्राटेक रावन के सीएसआर द्वारा ग्राम रावन में यह काम किए गए हैं। इससे जहां एक तरफ पशु व सड़क सुरक्षा के लिए सराहनीय पहल की जानिए पूरी खबर।
प्रशासनिक रिपोर्टर| बलौदा बाजार
अल्ट्राटेक रावन यूनिट ने सीएसआर द्वारा एक सराहनीय जनहितैषी पहल के तहत सड़क पर विचरण करने वाले मवेशियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत रावन और श्री हरिहर गौ सेवा समिति को 800 रिफ्लेक्टिव कॉलर बेल्ट प्रदान किए गए हैं। वही रिफ्लेक्टिव कॉलर बेल्ट लगाए जाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

बलौदा बाजार जिले के रावन गांव से एक सराहनीय पहल की खबर सामने आई है। अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा पशु और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, गांव में 800 रिफ्लेक्टिव कॉलर बेल्ट वितरित किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और पशुओं की जान की रक्षा करना है।
ग्राम रावन में अब सड़कों पर घूमने वाले मवेशी पहले से अधिक सुरक्षित होंगे। अल्ट्राटेक रावन सीएसआर के माध्यम से श्री हरिहर गौ सेवा समिति और ग्राम पंचायत रावन को 800 रिफ्लेक्टिव कॉलर बेल्ट प्रदान किए गए हैं। इन बेल्टों में उच्च गुणवत्ता वाली परावर्तक सामग्री का उपयोग किया गया है, जो रात के अंधेरे में वाहनों की रोशनी पड़ते ही चमक उठती है, जिससे वाहन चालकों को दूर से ही पशु दिख सकें। इससे सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। यह पहल संयंत्र प्रमुख राजेश कुमार एवं मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री के मार्गदर्शन में रात के समय सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

इस एक सराहनीय कदम से न केवल पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि वाहन चालकों को भी सतर्क करेगा। ग्राम रावन सरपंच अमर सिंह नेताम और हरिहर गौ सेवा समिती रावन के प्रमुख निखिल वर्मा और समिति के समस्त सदस्यों ने बहुत ही तत्परता और सावधानी से रिफ्लेक्टिव बेल्ट पशुओं को लगाया और इसके होने वाले लाभ से भी ग्रामीणों को अवगत किया।
यह भी पढ़ें 👉 अल्ट्राटेक कुकुरदी का महिला सशक्तिकरण: पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सीमेंट प्लांट का भ्रमण – Un Fear News
बताया गया कि इन बेल्टों में उच्च गुणवत्ता वाली परावर्तक सामग्री का उपयोग किया गया है जो अंधेरे में रोशनी पड़ने पर दूर से ही चमकती है। इस पहल के लिए ग्राम पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीण युवाओं ने संयंत्र प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इस परियोजना को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष संजीव मिश्रा, सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव, अधिकारी ज्योत्सना पति और रंजय पाण्डेय का योगदान रहा।
Author: Deependra Shukla
मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]











2 Responses
https://shorturl.fm/efaWs
https://shorturl.fm/96Xnn