
बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव परिणाम घोषित: आशीर्वाद के दिलीप अध्यक्ष, विकास के संदीप सचिव बने
बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव परिणाम घोषित। आशीर्वाद पैनल ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सहसचिव पद पर जीत दर्ज की, जबकि विकास पैनल ने सचिव और कार्यकारिणी सदस्य पद पर कब्जा किया। दिलीप यादव अध्यक्ष चुने गए।
प्रशासनिक रिपोर्टर|बिलासपुर
बिलासपुर प्रेस क्लब का बहुचर्चित चुनाव संपन्न हो गया है और परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इस बार चुनावी तस्वीर में जहां आशीर्वाद पैनल ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सहसचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज की, वहीं विकास पैनल ने सचिव और कार्यकारिणी सदस्य का पद अपने नाम किया है।इस बार का चुनावी नतीजा दर्शाता है कि पत्रकारों ने दोनों ही पैनलों पर भरोसा जताया है। जहां आशीर्वाद पैनल ने शीर्ष पदों पर अपना दबदबा बनाए रखा, वहीं विकास पैनल ने सचिव जैसे अहम पद पर जीत हासिल कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

अध्यक्ष पद
अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। आशीर्वाद पैनल के दिलीप यादव को 277 वोट मिले, जबकि विकास पैनल के अजीत मिश्रा को 191 वोट प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी अशरफ मेमन को केवल 6 वोट मिले, वहीं 13 मत निरस्त हुए। इस तरह दिलीप यादव ने 86 मतों से शानदार जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें 👉 प्रेस क्लब चुनाव: बिलासपुर में पत्रकार कर रहे आज मतदान, दो पैनलों के बीच कांटे की टक्कर – Un Fear News
उपाध्यक्ष पद
उपाध्यक्ष पद पर आशीर्वाद पैनल के गोपीनाथ डे ने 263 मत पाकर बाजी मारी। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकास पैनल के दिलीप अग्रवाल को 172 वोट मिले। स्वतंत्र प्रत्याशी रमन किरण को 43 वोट हासिल हुए और 16 वोट निरस्त हुए। गोपीनाथ डे ने कुल 91 वोटों से जीत दर्ज की।
सचिव पद
सचिव पद का मुकाबला बेहद कांटे का रहा। विकास पैनल के संदीप करिहार को 232 वोट, जबकि आशीर्वाद पैनल के रवि शुक्ला को 214 वोट मिले। स्वतंत्र प्रत्याशी मोहम्मद इजराइल (ओप्पो) को 33 वोट प्राप्त हुए और 13 वोट निरस्त हुए। इस तरह संदीप करिहार 18 मतों से विजयी रहे।
कोषाध्यक्ष पद
कोषाध्यक्ष पद पर आशीर्वाद पैनल के लोकेश वाघमारे ने 261 वोट प्राप्त किए, जबकि विकास पैनल के विजय कांति तिवारी को 219 मत मिले। 13 वोट निरस्त हुए। इस तरह लोकेश वाघमारे ने 42 वोटों से जीत दर्ज की।
सहसचिव पद
सहसचिव पद पर आशीर्वाद पैनल के रमेश राजपूत को सबसे ज्यादा 306 वोट मिले। विकास पैनल के हरिकिशन गंगवानी को 169 वोट मिले और 17 वोट निरस्त हुए। इस तरह रमेश राजपूत ने 137 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की।
कार्यकारिणी सदस्य पद
कार्यकारिणी सदस्य पद पर विकास पैनल के कैलाश यादव ने जीत दर्ज की। उन्हें 249 वोट मिले जबकि आशीर्वाद पैनल के संतोष मिश्रा को 229 वोट मिले। 15 वोट निरस्त हुए। कैलाश यादव ने 20 मतों से विजय हासिल की।
Author: Deependra Shukla
मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]










