
अल्ट्राटेक कुकुरदी का महिला सशक्तिकरण: पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सीमेंट प्लांट का भ्रमण
अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र ने महिला सशक्तिकरण के लिए सराहनीय पहल की। ग्राम पंचायत सरकीपार व पिपराही की महिला प्रतिनिधियों ने संयंत्र भ्रमण कर कार्यप्रणाली, सीएसआर गतिविधियों व महिला कर्मचारियों की भूमिका से लिया प्रेरणा।
प्रशासनिक रिपोर्टर|बलौदा बाजार
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सरकीपार व उसके आश्रित ग्राम पिपराही के महिला प्रतिनिधियों का जागरूकता भ्रमण दिनांक 19/9/25, दिन-शुक्रवार को संयंत्र में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी के दिशा निर्देश व एचआर प्रमुख प्रतीक भटनागर एवं जितेन्द्र सिंह तनवर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट वर्क्स के इस प्रेरणादायक भ्रमण में ग्राम पंचायत सरकीपार की सरपंच महेश्वरी राकेश वर्मा के नेतृत्व में उपसरपंच बिंदेश्वरी वर्मा व चार महिला पंचो जिसमें हेमपुष्पा टण्डन, नितु ध्रुव, मंजू पुरेना एवं यामिनी मांडले ने भाग लिया।
अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र भ्रमण के दौरान महिला प्रतिनिधियों का स्वागत संयंत्र की महिला कर्मचारियों द्वारा पुष्प भेंट कर किया गया। इस अवसर पर अल्ट्राटेक प्रबंधन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके पश्चात अतिथियों ने मंदिर जाकर सभी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात संयंत्र की महिला कर्मचारियों ने अपने कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी साझा की, जिससे महिला प्रतिनिधियों को प्रेरणा मिली।
यह भी पढ़ें 👉 प्रेस क्लब चुनाव: बिलासपुर में पत्रकार कर रहे आज मतदान, दो पैनलों के बीच कांटे की टक्कर – Un Fear News
अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट में भ्रमण के दौरान संयंत्र में स्थापित विभिन्न संरचनाओं, उपकरणों और निर्माण प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। साथ ही (CSR) विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। ग्राम पंचायत सरपंच महेश्वरी वर्मा ने भ्रमण के पश्चात हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह भ्रमण हमारे ग्राम के महिला पंचायत प्रतिनिधियों को अलग अनुभव प्रदान किया व हमें अपने ग्राम की महिलाओं व बेटियों को भी इस क्षेत्र में आगे बढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरणा प्रदान किया। इससे हमें समाज में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिली और संयंत्र तथा पंचायत का संबंध और अधिक प्रगाढ़ होगा। साथ ही सीएसआर विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की और संयंत्र को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एचआर विभाग से अक्षायनी मोहंती, रितिका गौतम, रिम्पी यादव, ईआर विभाग से मेघा पटनायक, अंजली वर्मा, मेकेनिकल विभाग से सिमरन एवं माईस से तान्या पाल के साथ-साथ ईआर विभाग प्रमुख अंतर्यामी समल, संतोष मिश्रा, अरूण पाठक, सुरक्षा विभाग से बलराम सिंग भाटि, संजीव मिश्रा एवं बृजेश दुबे, भूमि एवं विधि विभाग से कार्तिकेश बघमार तथा सीएसआर विभाग से राजेंद्र कुशवाहा व दया वर्मा का विशेष योगदान रहा।
Author: Deependra Shukla
मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]










