
चौंकाने वाला आंकड़ा: बलौदा बाजार ने इस काम में किया 427 करोड़ खर्च, मिला चौथा स्थान
बलौदा बाजार जिले में शराब खपत और आबकारी राजस्व का चौंकाने वाला आंकड़ा लगातार ऊपर चढ़ता दिख रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में आबकारी विभाग ने जो आंकड़ा जारी किया है वह चौंकाने वाला है। इसके मुताबिक जिले के लोगों ने 427.56 करोड़ रुपए की शराब पी। जिससे आबकारी विभाग ने बड़ा राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33.04 प्रतिशत अधिक है। इस रिकॉर्ड के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश में बलौदा बाजार का चौथे स्थान पर पहुंच गया है। पहले पर रायपुर, दूसरे पर दुर्ग, तीसरे पर बिलासपुर जिले का नाम है। यह बढ़ोतरी जिले में बढ़ती शराब की मांग, नई दुकानों के संचालन और विभाग की सख्त निगरानी का परिणाम मानी जा रही है।

जिले में शराब की बढ़ती खपत को देखते हुए आबकारी विभाग ने इस वर्ष पांच नई मदिरा दुकानों का संचालन शुरू किया। इनमें लाहोद, गिधपुरी, करहीबाजार और हथबंद में देशी कम्पोजिट मदिरा दुकानें और भाटापारा में प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान शामिल है। इन दुकानों के खुलने से जहां उपभोक्ताओं को आसानी हुई, वहीं विभाग को अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त हुआ है। साथ ही पूरे वर्ष में आबकारी अधिनियम के तहत फील्ड स्टाफ ने लगातार कार्रवाई की है। इस दौरान 746 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान 6124.81 बल्क लीटर अवैध शराब और 47,730 किलोग्राम लाहन जब्त किया गया, जो अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त होता है। इसके अलावा 18 वाहनों को भी जब्त किया गया, जो इस अवैध कारोबार में शामिल पाए गए।
यह खबर भी पढ़ें 👉 सलोनी पंचायत में भ्रष्टाचार: जनपद पंचायत की जांच में सरपंच-सचिव की मिली गड़बड़ी फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
आबकारी विभाग की इस दोहरी रणनीति—वैध बिक्री को बढ़ावा देने और अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई से जहां राजस्व में बढ़ोतरी हुई है, वहीं जिले में अवैध शराब के नेटवर्क पर भी प्रभावी अंकुश लगा है। हालांकि, जिले में बढ़ती शराब खपत सामाजिक रूप से चिंता का विषय बनती जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें 👉 आम तोड़ने गए 12 साल के बच्चे से बर्बरता: अदानी अंबुजा फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड्स ने की अमानवीयता की हद पार
अवैध शराब पर कार्रवाई कर लक्ष्य प्राप्त किया

जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि राजस्व बढ़ाने के साथ ही अवैध शराब के खिलाफ विभाग ने सख्ती दिखाई है। पूरे वर्ष में आबकारी अधिनियम के तहत 746 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान 6124.81 बल्क लीटर अवैध शराब और 47,730 किलोग्राम लाहन जब्त किया गया, जो अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त होता है। इसके अलावा 18 वाहनों को भी जब्त किया गया, जो इस अवैध कारोबार में शामिल पाए गए। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शराब की कीमतों में सीमित बदलाव किए गए हैं। देशी मदिरा (मसाला और प्लेन) और कम कीमत वाली विदेशी शराब के दाम यथावत रखे गए हैं, जबकि बीयर और मीडियम व हाई रेंज की विदेशी शराब की कीमतों में वृद्धि की गई है।
ऐसे समझिए खपत के आंकड़े
राजस्व में टॉप-5 जिले (करोड़ रु.)
जिला
रायपुर लक्ष्य 2358.80 प्राप्त किया 1955.53
दुर्ग लक्ष्य 1394.47 प्राप्त किया 1139.75
बिलासपुर लक्ष्य 1084.49 प्राप्त किया 973.02
बलौदाबाजार लक्ष्य 480.28 प्राप्त किया 427.56
राजनांदगांव लक्ष्य 433.12 प्राप्त किया 360.29
इन जिलों में शराब की बिक्री कम
जिला
नारायणपुर 19.11 करोड़
सुकमा 20.61 करोड़
जीपीएम 21.04 करोड़
बलरामपुर 26.71 करोड़
कोरिया 22.69 करोड़
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...










