बेखौफ चोर, बेबस परिवार: कार्रवाई के बजाय पीड़ित को ही झेलनी पड़ रही प्रताड़ना

बेखौफ चोर, बेबस परिवार: कार्रवाई के बजाय पीड़ित को ही झेलनी पड़ रही पुलिस की प्रताड़ना

क्राइम रिपोर्टर|बलौदा बाजार

बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में हुई चोरी के बाद बेखौफ चोर घूम रहे हैं। वहीं बेबस परिवार कार्रवाई का इंतजार कर रहा है। संजय कॉलोनी के एक घर से लाखों रुपए के जेवर और नगदी चोरी होने के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। इधर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार को ही प्रताड़ित किया जा रहा है।

बेखौफ चोर, बेबस परिवार
अपने घर में हुई चोरी को दिखाती पीड़िता।

संजय कॉलोनी निवासी गुलेरी यादव ने आवेदन देकर बताया कि घटना 23 फरवरी 2026 की शाम करीब 4:45 बजे की है। उस समय पीड़िता काम करने गई थी, उसकी बेटी घर पर अकेली थी, तभी पड़ोसी के बुलाने पर वह उसके घर चली गई और जब कुछ देर बाद पीड़िता की बेटी घर लौटी तो उसने छत का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी घर पहुंचे और स्थिति संदिग्ध लगी।

यह खबर भी पढ़ें 👉 चौंकाने वाला आंकड़ा: बलौदा बाजार ने इस काम में किया 427 करोड़ खर्च, मिला चौथा स्थान 

पीड़िता के मुताबिक, घर में रखे नगद 1800 रुपए के साथ-साथ सोने के जेवर भी गायब मिले। चोरी हुए सामान में करीब 66,800 रुपए का सोने का झुमका, 50,350 रुपए की सोने की चैन, 2,03,550 रुपए का सोने का हार और 16,000 रुपए की अंगूठी शामिल है। कुल मिलाकर लगभग 3,38,500 रुपए की चोरी हुई है।

यह खबर भी पढ़ें 👉 आम तोड़ने गए 12 साल के बच्चे से बर्बरता: अदानी अंबुजा फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड्स ने की अमानवीयता की हद पार

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनके घर में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं और कुछ संदिग्ध लोगों के नाम बताने के बावजूद पुलिस ने न तो उनके नाम एफआईआर में दर्ज किए और न ही कोई ठोस कार्रवाई की। इधर उल्टा कोतवाली थाना पुलिस पीड़ित परिवार को ही प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे उनमें भय का माहौल है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और चोरी गया सामान जल्द से जल्द बरामद कर वापस दिलाया जाए।

यह खबर भी पढ़ें 👉 सलोनी पंचायत में भ्रष्टाचार: जनपद पंचायत की जांच में सरपंच-सचिव की मिली गड़बड़ी फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

हमने पुलिस को संदेही बता दिया है

बेखौफ चोर, बेबस परिवार
गुलेरी यादव, पीड़िता

पीड़िता गुलेरी यादव ने बताया कि उनके घर चोरी हुई है, उन्हें जिनपर संदेह है पुलिस को बता दी हैं। इसके बाद भी कोतवाली थाना पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। चोरी गए गहनों की मेरे पास बिल है इसके बाद भी पुलिस एफआईआर में चोरी की रकम कम डाली है। पुलिस के तरफ से अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं किया गया है, इसके लिए पुलिस अधीक्षक से तीन बार मिल चुकी हूं। इधर मेरे ही परिवार को पुलिस इस केस में प्रताड़ित कर रही है। हमसे निजी सवाल पूछ रही है और गाली गलौज कर प्रताड़ित कर रही है।

एफआईआर दर्ज कर जांच कर रहे हैं

बेखौफ चोर, बेबस परिवार
अपूर्वा सिंह क्षत्रिय, एसडीओपी

बलौदा बाजार की एसडीओपी अपूर्वा सिंह क्षत्रिय ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। साइबर थाना से मदद लेकर जांच की जा रही है जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित को प्रताड़ित नहीं किया जा रहा है, जिनके ऊपर संदेह है इस मामले में उनसे बस पूछताछ की जा रही है।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...