26 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद लौटे घर: देश के सपूत धनेश्वर साहू का भद्रापाली में हुआ भव्य स्वागत

26 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद लौटे घर

26 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद लौटे घर: देश के सपूत धनेश्वर साहू का भद्रापाली में हुआ भव्य स्वागत

प्रशासनिक रिपोर्टर|बलौदा बाजार

देश के सपूत नायब सूबेदार धनेश्वर साहू ने भारतीय थल सेना में 26 वर्षों तक मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना कार्यकाल पूर्ण किया। सेवानिवृत्ति के बाद जब वे अपने गृहग्राम बलौदा बाजार जिले के भद्रापाली गांव के लिए लौटे तो भाटापारा रेलवे स्टेशन से उनके निवास तक भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग में बाजा-गाजा, फूल-मालाओं और देशभक्ति के जयघोष के साथ हजारों लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

26 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद लौटे घर
सेवानिवृत नायब सूबेदार धनेश्वर साहू।

धनेश्वर साहू स्वर्गीय बुद्धराम साहू और स्वर्गीय ब्रिज साहू के ज्येष्ठ पुत्र हैं। स्वागत समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साहू, सुरेंद्र कुमार यदु और अश्वनी कुमार शर्मा सहित नगर के नागरिकों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया।

26 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद लौटे घर
नायब सूबेदार धनेश्वर साहू का स्वागत करते लोग।

इस दौरान सेवानिवृत्त नायब सूबेदार धनेश्वर साहू ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका पूरा कार्यकाल अनुशासन, नेतृत्व और समर्पण से भरा रहा। उन्होंने कहा कि वे जूनियर सैनिकों और मिशन अधिकारियों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉 https://unfearnews.com/16265

युद्ध और शांति दोनों परिस्थितियों में उन्होंने परिचालन, प्रशासनिक दायित्वों और सैनिकों के कल्याण से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा से निभाया। अत्यधिक मौसम की कठिन परिस्थितियों और आतंकवाद विरोधी अभियानों जैसी चुनौतियों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

26 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद लौटे घर
रेलवे स्टेशन पर स्वागत करते विधायक इंद्र कुमार साव और स्थानीय लोग।

यह भी पढ़ें 👉 https://unfearnews.com/16270

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी पद्मिनी साहू, पुत्र कामेश उर्फ बिट्टू, छोटे भाई टाकेश्वर साहू सहित सेवती, रामेश्वरी, सरस्वती, सरिता, उर्वशी, अजीत, सुकवारो, बल्लू, रामू साहू, महेंद्र कुमार साहू, खूबीराम साहू, विकेश्वर साहू, सुरेश कुमार, तेजराम, नकुल साहू, लव एवं कुश, दिव्यांश, चुन्नू, विष्णु साहू, छन्नूलाल साहू सहित समस्त परिजन उपस्थित रहे। गांव से आए गणमान्य नागरिकों और शहरवासियों ने भी उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...