राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता: ओवरऑल चैंपियनशिप पर बिलासपुर ने जमाया कब्जा

राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता: ओवरऑल चैंपियनशिप पर बिलासपुर ने जमाया कब्जा

स्पोर्ट्स डेस्क|बिलासपुर

6वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन बिलासपुर में हुआ, जहां शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर जिले ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया, जबकि दुर्ग, रायपुर और कोरबा ने क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहते हुए अपनी खेल प्रतिभा का दमदार परिचय दिया।

राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि।

छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में बाहतराई स्थित स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान के इंडोर स्टेडियम में आयोजित 6वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। राज्यभर से आए 18 जिलों के कुल 545 खिलाड़ियों और अधिकारियों ने तीन दिनों तक चले मुकाबलों में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता
मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।

प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर जिले ने 270 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। 130 अंकों के साथ दुर्ग जिला दूसरे स्थान पर रहा, जबकि रायपुर ने 90 अंकों के साथ तीसरा और कोरबा ने 80 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें

राज्य का खेल बजट है काफी कम, आगामी विधानसभा सत्र में खिलाड़ियों को सुविधा देने की करेंगे मांग: धर्मजीत

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ताइक्वांडो जैसे खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिलती है और समाज में सुरक्षित वातावरण के निर्माण में मदद मिलती है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा और खेल प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता
मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल को सम्मानित करते आयोजक रामपुरी गोस्वामी।

विशिष्ट अतिथि फील ग्रुप के चेयरमैन और समाजसेवी प्रवीण झा ने कहा कि खेल बच्चों को मोबाइल की दुनिया से निकालकर मैदान तक लाते हैं, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को मंच देने का सशक्त माध्यम बनते हैं।

राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता फिर
फील ग्रुप के चेयरमैन और समाजसेवी प्रवीण झा को सम्मानित करते आयोजक।

इस दौरान नगर निगम बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी और ओलंपिक एसोसिएशन बिलासपुर के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने राज्य स्तर पर खेल ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

समारोह के दौरान टूर्नामेंट को सफल बनाने में योगदान देने वाले वरिष्ठ रेफरी, चिकित्सकों और तकनीकी टीम के सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय रेफरी संतोष श्रीरंगम के मार्गदर्शन में किया गया, जिससे मुकाबले उच्च स्तर और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुए। प्रतियोगिता में बालक-बालिका, प्री-सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्गों के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिससे दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा।
आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के अध्यक्ष मनोज भिवगड़े, आयोजन समिति के अध्यक्ष रामदेव कुमावत, महासचिव रामपुरी गोस्वामी, भागवत कथा आचार्य सुरेंद्र गिरी गोस्वामी, प्रेमचंद शुक्ला, अमिताब मानिकपुरी, सुशील मिश्रा, रामप्रताप सिंह, रितेश सिंह, राजकुमार शर्मा, धनीराम यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रधान पाठक नागेंद्र सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें 👉 https://unfearnews.com/16241

महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रदेश में ताइक्वांडो को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य संघ भविष्य में और भी बड़े स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा, ताकि युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिल सके।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...