राज्य का खेल बजट है काफी कम, आगामी विधानसभा सत्र में खिलाड़ियों को सुविधा देने की करेंगे मांग: धर्मजीत

राज्य का खेल बजट है काफी कम, आगामी विधानसभा सत्र में खिलाड़ियों को सुविधा देने की करेंगे मांग: धर्मजीत

राज्य का खेल बजट है काफी कम, आगामी विधानसभा सत्र में खिलाड़ियों को सुविधा देने की करेंगे मांग: धर्मजीत

स्पोर्ट्स डेस्क|बिलासपुर

खिलाड़ियों के भविष्य के लिए विधानसभा में गूंजेगी आवाज, बजट बढ़ाने की मांग करेंगे। मैदान से विधानसभा तक खेल बजट बढ़ाने के लिए मोर्चा संभालेंगे ताकि बजट के अभाव में खिलाड़ियों का भविष्य अधूरा न रह जाए और वे अपना खेल भविष्य संवार के देश के पटल में चमक सकें। ये बातें शनिवार को बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम स्व. बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित 6वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कही।

राज्य का खेल बजट है काफी कम, आगामी विधानसभा सत्र में खिलाड़ियों को सुविधा देने की करेंगे मांग: धर्मजीत
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथि।

उन्होंने आगे कहा की बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होने की तीव्र इच्छा ने मुझे यहां खींच लाई है। हार से डरना नहीं और जीत मिलने पर ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए। क्योंकि चुनौती देने वाला हमेशा तैयार रहता है, इसलिए अपनी बेहतर तैयारियों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। खेल में बहुत संभावनाएं है और राज्य का खेल बजट काफी कम है, जिसे देखते हुए आगामी विधानसभा सत्र में खेल बजट बढ़ाने बात रखूंगा। ताकि खिलाड़ियों का खेल करियर बिना बाधा के फलफूल सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि शहर में लगातार खेल संबंधित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने प्रयास किया जा रहा है। जिससे खेल के क्षेत्र में बड़ी संख्या में बच्चे आगे आ सकें। उन्होंने आगे कहा कि करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं जिससे जल्द ही खिलाड़ियों को सुविधाओं के साथ नई सौगात मिलेंगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने टूर्नामेंट की विस्तार से जानकारी दी।

राज्य का खेल बजट है काफी कम, आगामी विधानसभा सत्र में खिलाड़ियों को सुविधा देने की करेंगे मांग: धर्मजीत
अतिथियों के साथ मैच ऑफिशियल।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेंट जेवियर के प्राचार्य जितेंद्र सिंह हुंडल ने कह कि मुझे गर्व है की भावी खिलाड़ियों से रूबरू होने का अवसर मिला। हार और जीत से ज्यादा खेलना जरूरी है। क्योंकि जो खेलता है वो ही सही मायने में विजेता होता है। इसलिए खेल जरूरी है।

टूर्नामेंट डायरेक्टर ताइक्वांडो फेडरेशन इंडिया के मेंबर और अंतरराष्ट्रीय रेफरी संतोष रंगम ने कहा कि ये स्टेट चैंपियनशिप राष्ट्रीय प्रतियोगिता के जैसे ही है। इसमें बच्चों को अलग ही अनुभव होगा और कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। जो उनके खेल करियर में लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने कहा कि ये अत्मरक्षा की कला है। इससे बच्चों में अनुशासन के साथ ही आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए कहा कि 6वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता 3 दिन तक चलेगी। छत्तीसगढ़ में ताइक्वांडो खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही छठवीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह 30 जनवरी को हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 15 पदक किए अपने नाम – Un Fear News

छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के अध्यक्ष मनोज भिवगड़े ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 18 जिलों से आए 545 प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मरक्षा और शारीरिक-मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। ताइक्वांडो जैसे अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न पांच आयु एवं 88 भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बालक-बालिका, प्रेसर, सब जूनियर, कैडेट जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे

गोस्वामी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, निर्णायक दल ब खेल प्रेमियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार मुकाबले संपन्न कराए जाएंगे। यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बन सके।

यह भी पढ़ें 👉 https://unfearnews.com/16241

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के वरिष्ट उपाध्यक्ष सलाम रिजवी, कोच सुशील मिश्रा, प्रदेश मलखम संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला, छत्तीसगढ़ वयाय्म शिक्षा संघ के अध्यक्ष रितेश सिंह, जिम्नास्टिक कोच डॉक्टर मिलिंद भानदेव उपस्थित थे। मंच संचालन शिक्षक नागेंद्र सिंह ने किया।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...