एनटीपीसी सीपत में बड़ा हादसा: ओवरलोडिंग के चलते यूनिट-5 में ब्लास्ट, तीन मजदूरों की मौत की आशंका, कई घायल

क्राइम रिपोर्टर | बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत एनटीपीसी संयंत्र के यूनिट नंबर-5 में बुधवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब वार्षिक शटडाउन के दौरान ओवरलोडिंग के चलते साइट पर कार्यरत मजदूर चपेट में आ गए। शुरुआती सूचना के मुताबिक, तीन मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, तीन अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार सीपत के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

एनटीपीसी सीपत में बड़ा हादसा: ओवरलोडिंग के चलते यूनिट-5 में ब्लास्ट, तीन मजदूरों की मौत की आशंका, कई घायल
एनटीपीसी सीपत में बड़ा हादसा हुआ।

एनटीपीसी सीपत में कैसे हुआ हादसा?

घटना के तुरंत बाद एम्बुलेंस, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक एनटीपीसी प्रबंधन ने आधिकारिक रूप से किसी मौत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह माना गया है कि हादसा यूनिट-5 के निर्माण कार्य के दौरान हुआ।

निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

मौके पर मौजूद कर्मचारियों के अनुसार, यूनिट-5 को मेंटेनेंस के लिए शटडाउन किया गया था, इसी दौरान साइट पर ओवरलोडिंग की स्थिति बन गई और संभवतः ब्लास्ट जैसा प्रभाव हुआ, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। सभी पीड़ित ठेका श्रमिक बताए जा रहे हैं, जो निर्माण कार्य में लगे हुए थे।

एनटीपीसी सीपत में बड़ा हादसा: ओवरलोडिंग के चलते यूनिट-5 में ब्लास्ट, तीन मजदूरों की मौत की आशंका, कई घायल
एनटीपीसी सीपत में हुए हादसा में तीन मजदूरों की मौत की आ रही जानकारी।

यह भी पढ़ें 👉 चल नहीं सकता फिर भी 11 वर्षों से दौड़ा रहा है सिस्टम: हाथों के सहारे 80 प्रतिशत दिव्यांग पुरुषोत्तम जनदर्शन में पहुंच लगाई यह गुहार – Un Fear News

एनटीपीसी सीपत की स्थिति पर नजर

घटना के बाद संयंत्र परिसर में हड़कंप मच गया है। एनटीपीसी की सुरक्षा इकाइयों और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं। मृतकों और घायलों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के पीछे की तकनीकी वजहों की जांच एनटीपीसी की स्पेशल टीम द्वारा की जा रही है।

एनटीपीसी सीपत में बड़ा हादसा: ओवरलोडिंग के चलते यूनिट-5 में ब्लास्ट, तीन मजदूरों की मौत की आशंका, कई घायल
घायलों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती।

प्रबंधन की चुप्पी सवालों के घेरे में

हादसे के बाद भी एनटीपीसी प्रबंधन की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय श्रमिक संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हादसे की निष्पक्ष जांच और पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

एनटीपीसी सीपत में बड़ा हादसा: ओवरलोडिंग के चलते यूनिट-5 में ब्लास्ट, तीन मजदूरों की मौत की आशंका, कई घायल
एनटीपीसी सीपत में मेंटनेंस के दौरान हुआ हादसा।

यह भी पढ़ें 👉बिजली बिल पर गरमाई सियासत: कांग्रेस सड़कों पर उतर भरेगी हुंकार, जनता की जेब पर असल में बिजली का करंट या हो रही राजनीति

एनटीपीसी सीपत में हादसे में आगे की कार्रवाई

फिलहाल घटना स्थल को सील कर दिया गया है और तकनीकी टीम स्थिति का आकलन कर रही है। जिला प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी दी जाएगी कि हादसा कैसे हुआ और किनकी जिम्मेदारी बनती है।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *