अडानी अंबुजा सीमेंट परिसर में चोरी का मामला: दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे संदिग्धों ने एसएस प्लेट चुराई

अडानी अंबुजा सीमेंट परिसर में चोरी का मामला:

अडानी अंबुजा सीमेंट परिसर में चोरी का मामला: दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे संदिग्धों ने एसएस प्लेट चुराई

बलौदा बाजार। अंबुजा सीमेंट लिमिटेड रवान परिसर में चोरी की घटना सामने आई है। सुरक्षा एजेंसी MSF Security Service की ओर से कोतवाली थाना बलौदाबाजार-भाटापारा में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। सुरक्षा कर्मियों ने चोरी के सामान के साथ चार संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है।

अडानी अंबुजा सीमेंट परिसर में चोरी का मामला:

सुरक्षा एजेंसी द्वारा 10 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी को दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे अंबुजा सीमेंट लिमिटेड, रवान परिसर में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। शिकायत में बताया गया है कि विनोद निषाद (मेसर्स वर्मा कंस्ट्रक्शन) के साथ विजय वर्मा, हीरेंद्र वर्मा, कमल दास तथा एक अन्य व्यक्ति द्वारा किल्न (Kiln) क्षेत्र से एसएस प्लेट निकालकर मोटरसाइकिल के माध्यम से चोरी कर ले जाई जा रही थी।

अडानी अंबुजा सीमेंट परिसर में चोरी का मामला:

सुरक्षा कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्तियों को चोरी की गई एसएस प्लेट समेत पकड़ लिया। इसके बाद सभी संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

शिकायत पत्र में सुरक्षा एजेंसी ने पुलिस से पूरे मामले की आवश्यक जांच कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा गया है कि कार्रवाई से संयंत्र परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉 सुबह होते ही गुल हो रही बिजली, तीन दिन से लगातार कटौती से ग्रामीण परेशान

ये दो वाहन बताए गए

शिकायत में घटना में इस्तेमाल दोपहिया वाहनों के नंबर भी दर्ज किए गए हैं। मोटर साइकिल क्रमांक CG22Z1628 और CG22AJ6927 हैं। मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अंबुजा सीमेंट संयंत्र में पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है, जिसमें कुछ आरोपियों को जेल भी भेजा गया था।

यह भी पढ़ें 👉 सरप्लस राज्य में रोज 2 घंटे गुल हो रही बिजली, 9.25 बजे लौटी सप्लाई; आखिर कटौती क्यों?

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...