मत्स्य पालन प्रशिक्षण: किसानों-मछुवारों को रावन में 12 फरवरी को बताया जाएगा अधिक लाभ के लिए मछली पालन के तरीके

मत्स्य पालन प्रशिक्षण: किसानों-मछुवारों को रावन में 12 फरवरी को बताया जाएगा अधिक लाभ के लिए मछली पालन के तरीके

इंफ्रा डेस्क | बलौदा बाजार

मत्स्य पालन को आजीविका का सशक्त साधन बनाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत 12 फरवरी को रावन में एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अल्ट्राटेक रावन सीएसआर, छत्तीसगढ़ शासन के मत्स्य विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन किसानों, मछुवारों और इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों को आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का काम करेगा।

मत्स्य पालन प्रशिक्षण: किसानों-मछुवारों को रावन में 12 फरवरी को बताया जाएगा अधिक लाभ के लिए मछली पालन के तरीके
अल्ट्राटेक सीमेंट के रावन सीएसआर सेंटर में होगी ट्रेनिंग।

रावन स्थित अल्ट्राटेक सीएसआर सेंटर में 12 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से मछली पालन विषय पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसका उद्देश्य मत्स्य पालन से जुड़े किसानों, मछुवारों और इच्छुक हितग्राहियों को वैज्ञानिक तरीकों से उत्पादन बढ़ाने, शासन की योजनाओं का लाभ उठाने और आय में वृद्धि के लिए व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा शासन की सब्सिडी योजनाओं, मछुवारा सहकारी समिति के गठन की प्रक्रिया तथा मछुवारों के लिए संचालित 10 दिवसीय और 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पंजीकृत मत्स्य सहकारी समितियों को मिलने वाले अनुदान, झींगा पालन के प्रसार और मौसमी तालाबों में मत्स्य बीज स्पॉन संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी मार्गदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 https://unfearnews.com/16290 खबर और विज्ञापन के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा संपर्क नंबर है : 7415341789

प्रशिक्षण में नाव, जाल और जाल-क्रम सुविधा, फिंगरलिंग संचयन में सहायता, फुटकर विक्रय के लिए उपलब्ध योजनाएं तथा श्रीमती बिलासा देवी केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार से संबंधित जानकारी भी प्रतिभागियों को दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मछली पालन से जुड़े लोगों को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने के साथ-साथ सरकारी सहायता योजनाओं तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा।

आयोजक संस्थाओं ने क्षेत्र के सभी किसानों, मछुवारों और मत्स्य पालन में रुचि रखने वाले लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं और अपने व्यवसाय को नई दिशा दें।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...