खूंखार कुत्ते का कहर: गदहीडीह से लच्छनपुर पहुंचा, घर बाहर खेल रहे 8 बच्चों को बनाया निशाना, एक गंभीर रायपुर रेफर

खूंखार कुत्ते का कहर: गदहीडीह से लच्छनपुर पहुंचा, घर बाहर खेल रहे 8 बच्चों को बनाया निशाना, एक गंभीर रायपुर रेफर

बलौदा बाजार। जिले के पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम लच्छनपुर और गदहीडीह में एक आक्रामक कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गदहीडीह की ओर से लच्छनपुर पहुंचे कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। सामने आई जानकारी के मुताबिक, कुत्ते के हमले में 8 बच्चे घायल हुए हैं।

खूंखार कुत्ते का कहर: गदहीडीह से लच्छनपुर पहुंचा, घर बाहर खेल रहे 8 बच्चों को बनाया निशाना, एक गंभीर रायपुर रेफर
घायल बच्चे।

घायल बच्चों में सौरभ मारकंडे, यशिका ध्रुव, पुष्कर ध्रुव, रिहान साहू, टीकम साहू, यामिनी साहू, भूमिका साहू और तनुज कुमार शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि कुत्ता बच्चों को देखते ही उन पर झपट रहा था। अचानक हुए हमले में बच्चों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद से लच्छनपुर और आसपास के इलाके में डर का माहौल है। अभिभावक अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से भी घबरा रहे हैं।

एक बच्चे की हालत गंभीर, मेकाहारा रायपुर रेफर

घायल बच्चों को उपचार के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक यामिनी साहू का उपचार गदहीडीह पीएचसी लच्छनपुर में कराया गया, जबकि तनुज कुमार को गदहीडीह से सीएचसी पलारी ले जाया गया।

वहीं देर रात एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे पहले बलौदा बाजार जिला अस्पताल लाया गया। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चे को बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल, रायपुर रेफर कर दिया।

वहीं जिन बच्चों को अपेक्षाकृत हल्की चोटें आई थीं, उन्हें जिला अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉 ताइक्वांडो का महासंग्राम: 18 सितंबर से बिलासपुर में होंगे 21वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्यूरुगी एवं 2री राज्य स्तरीय पुम्से प्रतियोगिता 2026 के मुकाबले

सरपंच ने शुरू करवाई कुत्ते की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही लच्छनपुर सरपंच भूपेंद्र साहू ने कुत्ते की तलाश शुरू करवा दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि कुत्ता दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे पकड़ने की कोशिश न करें।

सरपंच ने अभिभावकों से खास तौर पर कहा है कि जब तक कुत्ता पकड़ में नहीं आता, बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजें और उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से मदद की गुहार

लगातार बच्चों पर हमले की घटना से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले में कई बच्चों को चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉 AK-203 के लिए अदाणी डिफेंस और इंडो-रशियन राइफल्स के बीच पांच साल का एम्युनिशन सप्लाई समझौता

ग्रामीणों का कहना है कि यदि कुत्ते को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह दोबारा किसी बच्चे या ग्रामीण पर हमला कर सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल कुत्ते को पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल ग्रामीणों की नजर कुत्ते की तलाश पर टिकी है और अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...