ताइक्वांडो का महासंग्राम: 18 सितंबर से बिलासपुर में होंगे 21वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्यूरुगी एवं 2री राज्य स्तरीय पुम्से प्रतियोगिता 2026 के मुकाबले

ताइक्वांडो का महासंग्राम: 18 सितंबर से बिलासपुर में होंगे 21वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्यूरुगी एवं 2री राज्य स्तरीय पुम्से प्रतियोगिता के मुकाबले

स्पोर्ट्स रिपोर्टर| बिलासपुर 

छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर के तत्वावधान में 21वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्यूरुगी ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं 2री छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पुम्से ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 का आयोजन दिनांक 18 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक बिलासपुर में किया जा रहा है। उपरोक्त प्रतियोगिता स्व बी आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान बहतराई के इंडोर स्टेडियम मे आयोजित होंगी l

ताइक्वांडो का महासंग्राम: 18 सितंबर से बिलासपुर में होंगे 21वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्यूरुगी एवं 2री राज्य स्तरीय पुम्से प्रतियोगिता 2026 के मुकाबले
तारीख हुई घोषित।

उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी बताएं कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 18 जिलों से लगभग 570 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक, निर्णायक तथा टीम अधिकारी शामिल होंगे। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी क्यूरुगी (फाइट) एवं पुम्से (तकनीकी प्रदर्शन) की विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉 ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026: संघ ने किया तारीखों का ऐलान, सितंबर में भिड़ेंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

इस प्रतियोगिता का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि सब-जूनियर एवं जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक इंदौर, मध्य प्रदेश में प्रस्तावित है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की टीम में स्थान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय मंच

छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष श्री मनोज भिवगड़े ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देना, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें उच्च स्तरीय ताइक्वांडो के लिए तैयार किया जाएगा।
प्रतियोगिता में क्यूरुगी के साथ पुम्से प्रतियोगिता को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को ताइक्वांडो की दोनों प्रमुख विधाओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉 बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप: पुरुष वर्ग में BSP और महिला वर्ग में बस्तर बना चैंपियन

18 जिलों के खिलाड़ी होंगे शामिल

आयोजन समिति के अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले लगभग 570 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग लेंगे। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक, निर्णायक एवं टीम मैनेजर भी प्रतियोगिता में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति द्वारा आवास, भोजन, मैदान व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, तकनीकी व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ द्वारा प्रतियोगिता को उच्च स्तरीय एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रतियोगी वातावरण मिल सके।

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित खिलाड़ी

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों की प्रतिभा एवं प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम के लिए चयन किया जाएगा।

 

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...