बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप: पुरुष वर्ग में BSP और महिला वर्ग में बस्तर बना चैंपियन

बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप: पुरुष वर्ग में BSP और महिला वर्ग में बस्तर बना चैंपियन

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | भिलाई

भिलाई के सेक्टर-4 स्थित बॉल बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स में 4 से 6 सितंबर 2026 तक आयोजित 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 का शानदार समापन हुआ। तीन दिनों तक चली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 20 जिलों तथा महिला वर्ग की 16 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए रोमांचक मुकाबलों के बाद महिला वर्ग में बस्तर जिला चैंपियन बना, जबकि पुरुष वर्ग में भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।

बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप
विजेता टीम।

प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 4 सितंबर की शाम करीब 6 बजे आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राकेश पांडे रहे। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राकेश पांडे ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, मेहनत, समर्पण और व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से लगन और निष्ठा के साथ खेल में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने भिलाई में आगामी राष्ट्रीय सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता, जो 3 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जानी है, के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से खादी के उपयोग को बढ़ावा देने का अनुरोध किया तथा खादी उद्योग में खिलाड़ियों के लिए नौकरी में कोटा निर्धारित करने की बात कही।

उद्घाटन अवसर पर युवा भाजपा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष इसरार अहमद खान, भिलाई इस्पात संयंत्र बॉल बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष रज्जी उननोनी, भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग के उप महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त) चंद्राकर, ताम्रकार, डीवीएस रेड्डी, जीएल प्रसाद, छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष श्यामल बनर्जी सहित संघ के पदाधिकारी, रेफरी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

पहले दिन हुए कई रोमांचक मुकाबले

प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग में बलौदा बाजार और कोरिया के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बलौदा बाजार ने कोरिया को 35-11 और 35-10 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में खैरागढ़ ने कोरिया को 35-3 और 35-7 से शिकस्त दी।

बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप
मुकाबले के दौरान टीम।

वहीं महासमुंद और रायपुर के बीच हुए मुकाबले में महासमुंद ने रायपुर को 35-11 और 35-16 से हराया। इसके बाद गरियाबंद ने रायपुर को 35-2 और 35-8 से हराकर जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग में पहले दिन गरियाबंद और खैरागढ़ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें गरियाबंद ने 35-31 और 35-23 से जीत हासिल की। वहीं रायपुर और महासमुंद के बीच खेले गए मुकाबले में महासमुंद ने रायपुर को 35-10 और 35-24 से पराजित किया।

दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष एवं महिला वर्ग में कई मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में दुर्ग ने गरियाबंद को 35-22, 35-27 से तथा बालोद को 35-25, 35-24 से हराया।

बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप
शानदार मुकाबला।

गरियाबंद ने खैरागढ़ को 35-31, 35-23 से पराजित किया, जबकि खैरागढ़ ने बालोद को 35-19, 35-25 से हराया। BSP ने जांजगीर को 35-22, 35-19 तथा बालौदा बाजार को 35-24, 35-22 से हराया। जांजगीर ने बालौदा बाजार को 35-23, 35-26 से पराजित किया-।केबिलासपुर और कोरबा के बीच भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वहीं महासमुंद ने रायपुर को 35-16, 35-11 से हराया। बस्तर ने रायपुर को 35-19, 35-28 से शिकस्त दी। महासमुंद और बस्तर के बीच मुकाबले में बस्तर ने 35-24, 35-32 से जीत हासिल की।

बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि और खिलाड़ी।

कबीरधाम ने गरियाबंद को 35-16, 35-16, कोरबा को 35-16, 35-16 तथा जांजगीर को 35-0, 35-0 से हराया। कोरबा और गरियाबंद के बीच मुकाबला भी 35-0, 35-0 से समाप्त हुआ। गरियाबंद ने जांजगीर को भी 35-0, 35-0 से हराया।

BSP ने बालौदा बाजार को 35-17, 35-13, कोरिया को 35-5, 35-5 और खैरागढ़ को 35-25, 35-27 से हराया। बालौदा बाजार ने कोरिया को 35-11, 35-10 से हराया, जबकि खैरागढ़ ने बालौदा बाजार को 35-19, 35-16 और कोरिया को 35-3, 35-7 से पराजित किया।

महासमुंद ने गरियाबंद को 35-24, 35-20, रायपुर को 35-16, 35-11 तथा दुर्ग को 35-19, 35-23 से हराया। गरियाबंद ने रायपुर को 35-2, 35-7 और दुर्ग ने रायपुर को 35-19, 35-18 से पराजित किया। वहीं गरियाबंद और दुर्ग के बीच मुकाबले में गरियाबंद ने 35-32, 35-27 से जीत दर्ज की।

दूसरे दिन के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

अंतिम दिन तय हुए चैंपियन

प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन महिला एवं पुरुष वर्ग में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों के बाद दोनों वर्गों के चैंपियन तय हुए।

बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप
अतिथियों का सम्मान।

महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कबीरधाम ने खैरागढ़ को 35-14, 35-24 से हराया। वहीं BSP ने कोरबा को 35-14, 35-22 से पराजित किया। महासमुंद ने जांजगीर को 35-19, 35-13 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि बस्तर ने गरियाबंद को 35-24, 35-30 से शिकस्त दी।

सेमीफाइनल मुकाबलों में बस्तर ने कबीरधाम को 35-20, 35-31 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में BSP ने महासमुंद को 35-28, 35-33 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

महिला फाइनल में बस्तर ने BSP को हराया

इसके बाद महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में बस्तर जिला और BSP की टीम आमने-सामने हुई। बस्तर ने शुरू से ही शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए BSP को 35-29 और 35-17 से हराया और महिला वर्ग की चैंपियन बनी।

प्लेसिंग मुकाबलों में गरियाबंद ने जांजगीर को 35-27, 35-19, खैरागढ़ ने कोरबा को 35-15, 35-17 तथा कबीरधाम ने महासमुंद को 35-27, 35-25 से हराया।

पुरुष वर्ग में BSP का दबदबा, दुर्ग निगम उपविजेता

पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में दुर्ग निगम ने महासमुंद को 35-21, 35-33 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में BSP ने बस्तर को 35-25, 35-24 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

प्लेसिंग मुकाबलों में जांजगीर ने दुर्ग को 35-21, 35-15 से हराया। गरियाबंद ने बिलासपुर को 35-33, 35-25 से पराजित किया। वहीं महासमुंद ने बस्तर को 35-28, 35-23 से हराया।

यह भी पढ़ें 👉 NH-130 बना मवेशियों का ‘डेथ जोन’! सड़क पर बैठे पशु बन रहे हादसों की वजह, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगी कार्रवाई

पुरुष वर्ग का फाइनल रोमांचक, तीन सेट तक चला मुकाबला

पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला BSP और दुर्ग निगम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मुकाबला तीन सेट तक चला और खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

BSP ने पहला सेट 35-25 से अपने नाम किया, जबकि दुर्ग निगम ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए 37-35 से जीत हासिल की। तीसरे और निर्णायक सेट में BSP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35-32 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।इस जीत के साथ BSP पुरुष वर्ग का चैंपियन बना, जबकि दुर्ग निगम उपविजेता रहा।

यह भी पढ़ें 👉 खेल प्रतिभाओं का होगा सम्मान: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के स्टार खिलाड़ियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश

तीन दिन की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल भावना

छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव राजा राव ने बताया कि 26वीं सीनियर स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने तीन दिनों तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, आपसी सम्मान और खेल भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र बॉल बैडमिंटन परिसर, सेक्टर-4 में किया गया। आयोजन के दौरान रेफरी और तकनीकी अधिकारियों ने मुकाबलों का संचालन किया।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...