
सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय अग्रवाल को अधिवक्ता संघ ने दी भावभीनी विदाई
लीगल रिपोर्टर|बिलासपुर
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ द्वारा शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को माननीय सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय अग्रवाल का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संघ की ओर से न्यायाधीश संजय अग्रवाल को शॉल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश के कार्यकाल और न्यायिक सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की समाप्ति हाई-टी के साथ हुई। विदाई समारोह में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें 👉 अवैध गतिविधियां: बलौदा बाजार का सट्टा, गांजा और शराब से बिगड़ रहा माहौल
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल, उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) गौतम खेत्रपाल, उपाध्यक्ष (महिला) माण्डवी भारद्वाज, सचिव अनिल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आशा पूरन सिंह भाटिया, ग्रंथालय सचिव राहुल कुमार मिश्रा, सह सचिव विजय कुमार साहू, सह सचिव (महिला) आस्था शुक्ला, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ) अमन पांडे, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला) प्रज्ञा पाण्डेय सहित कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पाण्डेय, त्रिवेणी शंकर साहू, आशुतोष मिश्रा, शरद मिश्रा, उज्जवल चौबे, लक्ष्मीन कश्यप एवं दीप्ति तिवारी उपस्थित रहे।
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...










