
स्टेट टूर्नामेंट : राज्य स्तरीय नेटबॉल चैम्पियनशिप आज से जांजगीर-चांपा
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| अंबिकापुर
स्टेट टूर्नामेंट नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में द्वितीय सीनियर फास्ट फाइव राज्य स्तरीय नेटबॉल चैम्पियनशिप 30 एवं 31 मई 2026 को जांजगीर-चांपा में आयोजित है। इस प्रतियोगिता में सरगुजा सहित राज्य के सभी जिले के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा के सचिव रजत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, फिटनेस और नियमित प्रशिक्षण के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा कि सरगुजा जिले के खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
महिला वर्ग में इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
महिला टीम में खुशबू गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा, सिमरन भगत, अनामिका चौबे, सीमा नागेशिया, रुद्राक्षी जैन, उमा वर्मा, पारिधि, दिव्यांशी सिंह, निर्झर, काव्या पैंकरा, आद्या करण कश्यप, अनोखी पिहू गुप्ता, दीपशिखा, ग्रेसी, आन्या जैन, आन्या शर्मा एवं एलिशिबा तिर्की को शामिल किया गया है।
पुरुष वर्ग में ये खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व
पुरुष टीम में आयुष बारी, आयुष सिंह, ओम प्रकाश यादव, अमन ठाकुर, ऋत्विक राज गुप्ता, अथर्व अग्रवाल, शेखर ठाकुर एवं देवांश भगत का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में सरगुजा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
गांधी स्टेडियम में मिल रहा नियमित प्रशिक्षण
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में नेटबॉल खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी इस खेल से जुड़ रहे हैं। गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सरगुजा के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। आने वाले समय में नेटबॉल के क्षेत्र में जिले का नाम और अधिक रोशन होगा।
खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएं
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को एमआईसी सदस्य मनीष सिंह, एमआईसी सदस्य प्रियंका गुप्ता, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह एवं अमितेश पांडेय सहित सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ, नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने टीम के सफल प्रदर्शन और पदक जीतकर लौटने की उम्मीद जताई है।
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...










