चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में रोग निदान शिविर सम्पन्न, जरूरतमंद मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में रोग निदान शिविर सम्पन्न, जरूरतमंद मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

हेल्थ डेस्क|बलौदा बाजार

स्व. पं. बंशराज तिवारी, पूर्व विधायक, समाजसेवी एवं अधिवक्ता की 101वीं जन्मजयंती के अवसर पर चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल, बलौदा बाजार में 20वां निःशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेशशंकर मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में रोग निदान शिविर सम्पन्न, जरूरतमंद मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन
शिविर में मरीज की जांच करते डॉक्टर नितीन तिवारी

उन्होंने अपने संबोधन में तिवारी परिवार के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पंडित बंशराज जी ने जो समाज के लिए किया, उसको याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का इससे अच्छा उदाहरण कुछ और नहीं हो सकता।

कार्यक्रम में आए छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा प्रमोद कुमार शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, विद्याभूषण शुक्ला, अतिथिगणों ने डॉ. प्रमोद तिवारी एवं परिवार को इस नेक कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में रोग निदान शिविर सम्पन्न, जरूरतमंद मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन
स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ गीतिका शंकर तिवारी महिला मरीजों की समस्याओं की जांच करते हुए।

कार्यक्रम के समापन में वरिष्ठ जनों श्याम शुक्ला, जयनारायण केशरवानी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जुगल भट्टर, लक्ष्मी साहू, डीपी जैन, निशा झा, एसएम पांडेय, मोतीलाल वर्मा, छबीश्याम दुबे, प्यारेलाल सेन, गुलशन मेहता, पियूष मिश्रा, भोला वर्मा, श्रद्धानंद अग्रवाल, नरेंद्र शुक्ला को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में रोग निदान शिविर सम्पन्न, जरूरतमंद मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन
वरिष्ठ जनों का सम्मान करते मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेशशंकर मिश्रा।

साथ ही जिले के पत्रकार रामाधार पटेल, प्रभाकर मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, प्रदीप माहेश्वरी, दिलीप माहेश्वरी, दलजीत सिंह चावला, अशोक साहू, प्रमोद मिश्रा, नरेश गनसानी, कृष्ण कुमार केशरवानी, कुश अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह, आभाष शर्मा को स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया।

मुख्य अतिथि गणेशशंकर मिश्रा को बंशराज तिवारी जी के पुत्र अशोक, डॉ. प्रमोद, विनोद, विपीन तिवारी ने स्मृतिचिन्ह भेंट कर अभिवादन किया।

कार्यक्रम में संजू पटेल, शिवनरेश मिश्रा, रवि यादव, राजेश केशरवानी, राजनारायण केशरवानी, विवेक शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, इत्यादि बड़ी संख्या में नगरवासी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

डॉ. नितिन तिवारी ने शिविर में आए मरीजों का विवरण साझा करते हुए कहा कि कुल 375 मरीजों ने पंजीयन कराया, जिसमें 55 सोनोग्राफी, 25 एक्सरे, 159 मरीजों का खून जांच, 20 ईसीजी, 5 एंडोस्कोपी की गई एवं सभी को दवा निःशुल्क दी गई। इस शिविर में 10 हार्निया, 22 हाइड्रोसिल एवं 30 मरीज बवासीर, फिसूला ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए हैं जिन्हें आगामी दिनों में पूरा किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें 👉निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: पं. बंशराज तिवारी स्मृति में 6 को चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में होगी जांच

शिविर में डॉ. प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ सर्जन, डॉ. नितिन तिवारी, लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ. गीतिका शंकर, स्त्री एवं प्रसूति रोग, डॉ. सुकृति, डॉ. आकांक्षा, दंत रोग, डॉ. रीतिक राजाराम, क्रिटिकल केयर, डॉ. राहुल देव, शिशु रोग, डॉ. आकाश, अस्थि रोग, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह एम.डी., डॉ. गौरव त्रिपाठी, कार्डियो, डॉ. संजय साहू, नेत्र रोग, डॉ. राहुल त्रिवेदी, आयुर्वेद, डॉ. अनामिका, अभिषेक तिवारी, संजय पांडेय, अविनाश मिश्रा, दीपक बांधे, खिलावन फेकर, इत्यादि सभी स्टाफ, चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल, ने अपनी सेवाएं दीं।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...