जिला भाजपा कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार: तीन पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जिला भाजपा कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार: तीन पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

पॉलिटिकल डेस्क|बलौदा बाजार

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई। बलौदा बाजार जिला भाजपा कार्यालय में 4 मई 2026 को आयोजित बैठक में प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने जिला संगठन के लिए नए पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की।

जिला भाजपा कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार, तीन पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
नव नियुक्त पदाधिकारी।

घोषणा के अनुसार सत्यभामा साहू को जिला उपाध्यक्ष, रितेश श्रीवास्तव को जिला मंत्री और योगेश वर्मा (योगी) को जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह घोषणा जिला कार्यसमिति बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत रूप से की गई।

भाजपा के इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और पूर्व विधायक तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और सक्रियता पर आधारित होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें 👉 तेन्दूपत्ता संग्रहण: 03 मई से शुरू होगा तुड़ाई का काम, इस बार 5500 रुपए प्रति मानक बोरा पर होगी खरीदी

नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह खबर भी पढ़ें 👉 टीबी मुक्त भारत अभियान: अल्ट्राटेक सीमेंट ने किया जागरूकता अभियान का आयोजन

इस घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला संगठन और अधिक सशक्त, सक्रिय और जनोन्मुखी बनेगा तथा आगामी समय में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।

यह खबर भी पढ़ें 👉 रास्ते में ट्रक पर किया कब्जा: चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के बाउंसरों पर हाईकोर्ट सख्त, जबरन ट्रक खींचकर ले जाने के मामले में को नोटिस

जिला भाजपा नेतृत्व ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...