तेन्दूपत्ता संग्रहण: 03 मई से शुरू होगा तुड़ाई का काम, इस बार 5500 रुपए प्रति मानक बोरा पर होगी खरीदी

तेन्दूपत्ता संग्रहण: 03 मई से शुरू होगा तुड़ाई का काम, इस बार 5500 रुपए प्रति मानक बोरा पर होगी खरीदी

प्रशासनिक रिपोर्टर|बलौदा बाजार

तेन्दूपत्ता संग्रहण सत्र वर्ष 2026 की शुरुआत 03 मई (रविवार) से होने जा रही है। इस वर्ष भी शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी की जाएगी। जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित बलौदाबाजार के अंतर्गत 24 समितियों में संग्रहण कार्य किया जाएगा।

तेन्दूपत्ता संग्रहण: 03 मई से शुरू होगा तुड़ाई का काम, इस बार 5500 रुपए प्रति मानक बोरा पर होगी खरीदी
तेंदूपत्ता संग्रहण की आज से होगी शुरुआत।

बलौदा बाजार जिले अंतर्गत तेन्दूपत्ता संग्रहण सत्र वर्ष 2026 का शुभारंभ 03 मई 2026 (रविवार) से किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य सभी फड़ों में फड़ मुंशी के माध्यम से संपादित किया जाएगा।

जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित बलौदाबाजार के अंतर्गत आने वाली 24 समितियों के कुल 16 तेन्दूपत्ता लॉट का अग्रिम विक्रय किया जा चुका है। इस वर्ष जिले में 23,500 रुपए मानक बोरा तेन्दूपत्ता खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लक्ष्य पूरा होने के बाद भी यदि गुणवत्तापूर्ण पत्तों की उपलब्धता बनी रहती है, तो संग्रहण कार्य जारी रखा जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें 👉 टीबी मुक्त भारत अभियान: अल्ट्राटेक सीमेंट ने किया जागरूकता अभियान का आयोजन

पिछले वर्ष 2025 में जिले के 20,114 संग्राहकों ने कुल 11,63,03,357 रुपए मूल्य का तेन्दूपत्ता विक्रय किया था। इस दौरान प्रति संग्राहक औसत आय 5,782 रुपए दर्ज की गई थी। यह आंकड़े बताते हैं कि तेन्दूपत्ता संग्रहण ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आजीविका का एक महत्वपूर्ण आधार बना हुआ है।
इस वर्ष तेन्दूपत्ता की खरीदी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से की जाएगी, जिससे संग्रहणकर्ताओं को उचित पारिश्रमिक मिल सकेगा।

यह खबर भी पढ़ें 👉 रास्ते में ट्रक पर किया कब्जा: चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के बाउंसरों पर हाईकोर्ट सख्त, जबरन ट्रक खींचकर ले जाने के मामले में को नोटिस

वनमण्डलाधिकारी बलौदा बाजार धम्मशील गणवीर ने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्रहण सत्र के सुचारू संचालन, गुणवत्ता बनाए रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों और संग्राहकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्य से जुड़ें, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और आजीविका और मजबूत हो सके।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...