
सुरक्षित मातृत्व का संदेश: अल्ट्राटेक रावन सीएसआर का अनूठा आयोजन, गर्भवती माताओं को किया सम्मानित
हेल्थ डेस्क|बलौदा बाजार
अल्ट्राटेक रावन रावन सीएसआर द्वारा मातृ एवं शिशु कल्याण परियोजना के अंतर्गत गर्भवती माताओं एवं उनके परिवारजनों के लिए संस्थागत प्रसव विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुहेला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर ध्रुव के मार्गदर्शन तथा संयंत्र प्रमुख राजेश कुमार एवं मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री के निर्देशन में संपन्न हुआ।

डॉ. रोहणी वर्मा ने प्रतिभागियों को सुरक्षित प्रसव, नियमित एएनसी जांच, संतुलित आहार एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व की जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों को होने वाले माता-पिता बैज एवं क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया तथा प्रत्येक गर्भवती माता को उपहार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को सांस्कृतिक स्वरूप देने हेतु स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए पारंपरिक “साधौरी रस्म” का आयोजन भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 https://unfearnews.com/16323 हमारा संपर्क -7415341789

कार्यक्रम को सफल बनाने में अल्ट्राटेक सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव और अधिकारी ज्योत्सना पति, रंजय पांडेय और सीएसआर टीम से सुरेंद्र कुमार यादव, द्वारिका वर्मा, ताराचंद वर्मा, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, सुनीता निषाद, साहिल बांधे और गुमान साहू का विशेष योगदान रहा।
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...










