
मत्स्य पालन प्रशिक्षण: अल्ट्राटेक रावन सीएसआर में मिली मछली पालन के फायदे और योजनाओं की जानकारी
एग्रो डेस्क|बलौदा बाजार
अल्ट्राटेक सीमेंट रावन सीएसआर, शासकीय मछली पालन विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त प्रयास से मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 70 किसानों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन के गुर सिखाना और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाना था।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. अंगद सिंह राजपूत, मछली पालन विभाग के (सहायक संचालक वीके वर्मा, फिश इंस्पेक्टर पलारी विलियम रॉबर्ट, फिश इंस्पेक्टर सिमगा मनीषा वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुचिन वर्मा ने आधुनिक समूह गठन, मत्स्य पालन तकनीक, तालाब प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण बीज चयन, आहार प्रबंधन, जल गुणवत्ता नियंत्रण और रोग प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों को मत्स्य पालन से जुड़े वर्तमान बाजार परिदृश्य, संभावित आय और सरकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में राज्य अलंकरण खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित वामन टिकरीहा की उपस्थिति रही। उन्होंने किसानों को प्रेरित किया। इस अवसर पर अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा वामन टिकरीहा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से अपने सवाल पूछे और उनके समाधान प्राप्त किए। समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को कृषि आधारित जानकारी पर एक-एक कैलेंडर वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में ग्राम झीपन के सरपंच संतोष वर्मा एवं उपसरपंच दीपक मनहरे, सरसेनी के सरपंच टीकेश्वर देवांगन, फुलवारी के सरपंच बैसाखूराम ध्रुव तथा रावन के उपसरपंच टाकेश्वर वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें 👉 https://unfearnews.com/16330 खबर और विज्ञापन लगाने के लिए हमसे संपर्क करें। 7415341789
कार्यक्रम को सफल बनाने में अल्ट्राटेक रावन सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव, अधिकारी ज्योत्सना एवं रंजय पांडेय, अल्ट्राटेक हिरमी सीएसआर प्रमुख वैभव विशाल त्रिपाठी एवं अधिकारी आशुतोष खरे, अल्ट्राटेक बैकुंठ सीएसआर प्रमुख सोनाली गवारगुर तथा अल्ट्राटेक रावन पर्यावरण विभाग प्रमुख संजय यादव की उपस्थिति रही। सीएसआर टीम से द्वारिका वर्मा, सुरेंद्र यादव, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, ताराचंद वर्मा, सुनीता निषाद, साहिल बांधे एवं गुमान साहू ने प्रतिभागियों को सहभागी बनाने में सहयोग किया।
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...










