
सम्मान: छत्तीसगढ़ के शिक्षक-लेखक कौशिक मुनि त्रिपाठी को गणतंत्र दिवस पर मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार
एजुकेशन डेस्क|बलौदा बाजार
शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय और सतत योगदान देने वाले प्रख्यात शिक्षक, लेखक एवं कवि कौशिक मुनि त्रिपाठी को 26 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर YSS India संस्था द्वारा “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह गरिमामय समारोह राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर (राजस्थान) में भव्य रूप से आयोजित हुआ।

इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षाविदों, समाजसेवियों, साहित्यकारों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। चयन समिति द्वारा कौशिक मुनि त्रिपाठी को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक चेतना के प्रसार तथा साहित्यिक सृजन में उनके अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें 👉 साहित्य साधना की उज्ज्वल पहचान: नागपुर में ‘साहित्य शिरोमणि पुरस्कार’ से अलंकृत हुए कौशिक मुनि त्रिपाठी – Un Fear News
कौशिक मुनि त्रिपाठी विगत कई वर्षों से शिक्षा को केवल अकादमिक दायरे तक सीमित न रखते हुए उसे मानवीय मूल्यों, नैतिकता, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनकी शिक्षण शैली विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक रही है। साथ ही उनकी साहित्यिक रचनाएँ समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम बनी हैं।
यह भी पढ़ें 👉 https://unfearnews.com/16215
सम्मान ग्रहण करते हुए कौशिक मुनि त्रिपाठी ने कहा –
“यह पुरस्कार मेरे लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि शिक्षा और साहित्य के प्रति मेरी सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह सम्मान मुझे और अधिक समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
YSS India के प्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि –
कौशिक मुनि त्रिपाठी जैसे शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं, जो विचारों के माध्यम से राष्ट्र की नींव को सुदृढ़ करते हैं। साथ ही साथ उनके द्वारा साहित्य के क्षेत्र में लिए गए कार्य निश्चित रूप से प्रशंसनीय है।
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...










