धान खरीदी में लापरवाही: 10 नोडल अधिकारियों को कलेक्टर का नोटिस

धान खरीदी में लापरवाही: 10 नोडल अधिकारियों को कलेक्टर का नोटिस

प्रशासनिक रिपोर्टर|बलौदा बाजार

जिले में धान खरीदी व्यवस्था में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाया है। भौतिक सत्यापन में गंभीर खामियां पाए जाने पर कलेक्टर दीपक सोनी ने 10 उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है।

धान खरीदी में लापरवाही: 10 नोडल अधिकारियों को कलेक्टर का नोटिस
10 नोडल अधिकारियों को कलेक्टर का नोटिस।

जिला कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार धान खरीदी कार्य को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार समीक्षा बैठकें और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निगरानी की जा रही थी। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पी-एच-वी ऐप में टोकन का भौतिक सत्यापन करते समय मौके पर जाकर सही तरीके से फोटो अपलोड किया जाए, ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इसके बावजूद जांच के दौरान सामने आया कि कई उपार्जन केंद्रों पर इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। फोटो सही तरीके से नहीं लिए गए, जिससे भौतिक सत्यापन पर सवाल खड़े हुए। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने संबंधित नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

धान खरीदी में लापरवाही: 10 नोडल अधिकारियों को कलेक्टर का नोटिस
नोडल अधिकारियों को जारी किया गया नोटिस।

यह भी पढ़ें 👉 बुलेट से फूट रहे पटाखे पर है प्रशासन की चुप्पी: क्या जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है बलौदा बाजार पुलिस – Un Fear News

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत किया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें विभागीय जांच, अनुशासनात्मक कार्यवाही और अन्य कड़े कदम शामिल हो सकते हैं।कलेक्टर दीपक सोनी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन आगे भी सख्त कदम उठाता रहेगा।

इन्हें दिया गया नोटिस

नोटिस प्राप्त करने वाले अधिकारियों में बलौदा बाजार अनुभाग के करमदा केंद्र से सुशील पटेल और देवरी से शशि प्रकाश पटेल शामिल हैं। सिमगा अनुभाग से उपार्जन केंद्र मोहरा के नोडल अधिकारी दीनदयाल चतुर्वेदी और सिमगा केंद्र के सिकेश ध्रुव शामिल हैं। पलारी अनुभाग के अमेरा केंद्र के प्रभात वर्मा, कसडोल अनुभाग से नरधा केंद्र के ओ.पी. भारद्वाज, सर्वा केंद्र के देवेश देवांगन, हसुवा केंद्र के पुष्पेंद्र पटेल और बलदाकछार केंद्र के योगेश कुमार ध्रुव को भी नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार उपार्जन केंद्र खरतोरा में फर्जी धान खरीदी के मामले में वहां के नोडल अधिकारी देवेंद्र वर्मा को भी कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...