पलारी में रिश्तों का कत्ल: भतीजे ने फरसे से की चाचा की हत्या, गांव में दहशत

पलारी में रिश्तों का कत्ल: भतीजे ने फरसे से की चाचा की हत्या, गांव में दहशत

बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गितकेरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाचा–भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करते हुए भतीजे ने अपने ही चाचा की फरसे से निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।

Relationship murder in Palari: nephew kills uncle with furse, panic in village
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम यशवंत यादव उम्र 38 वर्ष, निवासी गितकेरा बताया जा रहा है। मृतक की पहचान नारायण यादव उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है, जो आरोपी का चाचा था। बताया जा रहा है कि नारायण यादव कुछ दिन पहले रायपुर से अपने गांव गितकेरा आया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉 8 शिक्षकों का भार सरकार नहीं उठा पायी तो 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया— शैलेष – Un Fear News

घटना गांव के चौक–चौराहे की है, जहां किसी बात को लेकर चाचा ने गाली गलौच की थी। क्योंकि दोनों परिवार के बीच पारिवारिक विवाद था। बताया जा रहा है कि गाली गलौच से गुस्से में आकर भतीजा यशवंत यादव घर से फरसा लेकर आया और उसने चाचा नारायण यादव पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फरसे के वार इतने गंभीर थे कि नारायण यादव लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर चोटों के चलते नारायण यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 बुलेट से फूट रहे पटाखे पर है प्रशासन की चुप्पी: क्या जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है बलौदा बाजार पुलिस – Un Fear News

हत्या की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने की जगह खुद 15 किलोमीटर दूर चलकर पलारी थाना पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले से आपसी विवाद चल रहा था, जो इस दिन हिंसक रूप ले बैठा।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...