नेपाल ऑथर्स अवार्ड–2025: भारतीय कवि कौशिक को मिलेगा आउटस्टैंडिंग पोएट्री ऑथर ऑफ द ईयर का सम्मान

नेपाल ऑथर्स अवार्ड–2025: भारतीय कवि कौशिक को मिलेगा आउटस्टैंडिंग पोएट्री ऑथर ऑफ द ईयर का सम्मान

एजुकेशन रिपोर्टर|बलौदा बाजार

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के लिए यह गर्व का अवसर है कि यहां के सुप्रसिद्ध कवि, शिक्षक और शोधार्थी कौशिक मुनि त्रिपाठी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘नेपाल ऑथर्स अवार्ड–2025’ में “आउटस्टैंडिंग पोएट्री ऑथर ऑफ द ईयर – 2025” के सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान उनकी चर्चित काव्य-कृति “मन के धागे” के लिए दिया जाएगा।

नेपाल ऑथर्स अवार्ड–2025
कौशिक मुनि त्रिपाठी ।

यह सम्मान नेपाल की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था इनफिनिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिया जा रहा है। संस्था की संस्थापक शीतल खड्का ने पत्र क्रमांक 022/2025 दिनांक 23 अक्टूबर 2025 के माध्यम से इसकी औपचारिक घोषणा की है। यह समारोह आगामी 1 नवंबर 2025 शनिवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होगा, जो नेपाल ऑथर्स डे – 2025 के अवसर पर संपन्न होगा। समारोह का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा, जिसमें नेपाल, भारत और अन्य देशों के नामचीन साहित्यकार और कवि शामिल होंगे। उनकी कृति “मन के धागे” को हिंदी कविता में भावप्रधानता और विचार की गहराई का सशक्त उदाहरण माना गया है। इस रचना ने न केवल पाठकों को प्रभावित किया बल्कि समीक्षकों ने भी इसकी व्यापक सराहना की है।

कौशिक मुनि त्रिपाठी की साहित्यिक यात्रा

बलौदा बाजार निवासी कौशिक मुनि त्रिपाठी हिंदी साहित्य के सशक्त और संवेदनशील कवि माने जाते हैं। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं — “भावनाएं एवं अभिव्यक्तियां” (2009), “अनंत की ओर” (2017), “मन के धागे” (2020) और “मैं सफर में हूं” (2024)। उनकी कविताओं में मानवीय संवेदनाओं, आत्मचिंतन, जीवन के उतार-चढ़ाव और अस्तित्व के प्रश्नों की गहराई देखने को मिलती है।

पूर्व में मिले सम्मान और उपलब्धियां

नेपाल ऑथर्स अवार्ड–2025
सम्मान मिलेगा।

कौशिक मुनि त्रिपाठी को पूर्व में भी साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें साहित्य श्री सम्मान, कर्मयोगी शिक्षक सम्मान, हिंदी साहित्य सेवा सम्मान, विश्व हिंदी भूषण सम्मान, नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय सम्मान, हिंदी काव्य रत्न उपाधि और विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें 👉 टीबी मुक्त भारत: छत्तीसगढ़ के इस जिले की 182 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, 878 मरीजों को मिला उपचार – Un Fear News

शिक्षा और योगदान

त्रिपाठी गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने एम.फिल और बी.एड की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस इन एजुकेशन विषय पर शोधरत हैं। वे शिक्षा और साहित्य को समाज सुधार का माध्यम मानते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: बलौदा बाजार जिला राज्य में पांचवें स्थान पर 5735 महिलाओं का कराया पंजीयन – Un Fear News

इनफिनिटी सर्विसेज ने की सराहना

संस्था की संस्थापक शीतल खड्का ने पत्र में लिखा है “हम कौशिक मुनि त्रिपाठी जी को आउटस्टैंडिंग पोएट्री ऑथर ऑफ द ईयर–2025 की श्रेणी में नामांकित कर अत्यंत प्रसन्न हैं। उनकी कृति ‘मन के धागे’ आधुनिक हिंदी कविता की गहराई और संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण है।”

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]