स्टेट बार काउंसिल चुनाव: 25 सदस्यों के लिए 13 अक्टूबर से होगी मतगणना

स्टेट बार काउंसिल चुनाव: 25 सदस्यों के लिए 13 अक्टूबर से होगी मतगणना

लीगल रिपोर्टर|बिलासपुर

छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद (स्टेट बार काउंसिल) के 25 सदस्यों के निर्वाचन 2025 के लिए मतदान 30 सितंबर 2025 को संपन्न हो चुका है। निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार वर्मा ने सभी प्रत्याशियों और संबंधित अधिकारियों को मतगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना 13 अक्टूबर 2025 से 19 अक्टूबर 2025 तक, सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक, परिषद के मुख्य कार्यालय, उच्च न्यायालय परिसर, बोदरी, बिलासपुर में आयोजित की जाएगी।

साथ ही यह भी सूचित किया गया है कि 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक दीपावली अवकाश होने के कारण मतगणना इस अवधि में नहीं होगी। अवकाश समाप्त होने के बाद, 24 अक्टूबर 2025 से मतगणना पुनः प्रारंभ होगी और अंतिम चरण तक अनवरत जारी रहेगी।

निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी प्रत्याशीगण अपने एक प्रतिनिधि (एजेंट) को मतगणना के दौरान उपस्थित रख सकते हैं। इसके लिए पहचान पत्र जारी करने की प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।

प्रदेश में स्टेट बार काउंसिल का चुनाव — 11 साल बाद

प्रदेश में छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल का चुनाव करीब 11 साल बाद हो रहा है। लगभग 25 हजार वकील नई काउंसिल के 25 सदस्यों का चुनाव करने मतदान किए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदान प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में जिला जज की देखरेख में आयोजित हुई।

यह भी पढ़ें 👉 एक अनार और सौ बीमार: संगठन चुनाव से बढ़ी सरगर्मी, कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर मचा घमासान, कुर्सी पर सस्पेंस गहराया – Un Fear News

काउंसिल का संरचना और कार्यकाल

कुल 25 सदस्यों में से एक सदस्य बार काउंसिल ऑफ इंडिया का प्रतिनिधि होगा। वहीं 25 सदस्य मिलकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। बाकी सदस्यों को विभिन्न समितियों में नियुक्त किया जाएगा, जैसे — इनरोलमेंट कमेटी, रूल मेकिंग कमेटी, वेलफेयर कमेटी, एक्जीक्यूटिव कमेटी सहित लगभग 8 अन्य कमेटियां। काउंसिल का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है, लेकिन ढाई साल में सदस्य अपने पदाधिकारी बदल सकते हैं या यथावत रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 बलौदा बाजार पुलिस की बर्बरता: धन उगाही के समय रकम नहीं देने पर पुलिसकर्मियों ने बरपाया कहर – Un Fear News

पिछला इतिहास और अधिसूचना

छत्तीसगढ़ बनने के बाद काउंसिल का पहला चुनाव 2001-02 में हुआ। इसके बाद चुनाव 2007 और 2014 में संपन्न हुए। कोविड और अन्य कारणों से फरवरी 2019 में कार्यकाल समाप्त होने पर चुनाव नहीं हो सका। तब तत्कालीन काउंसिल को नियमानुसार 6-6 महीने का दो बार विस्तार दिया गया। चुनाव न होने पर प्रावधानों के अनुसार स्पेशल कमेटी को प्रभार सौंपा गया, जिसमें महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत, सुनील ओतवानी और प्रतीक शर्मा शामिल थे। महाधिवक्ता एक्स-ऑफिसियो के रूप में सदस्य होते हैं। वहीं शैलेंद्र दुबे बार काउंसिल के प्रतिनिधि तब तक बने रहेंगे, जब तक नया प्रतिनिधि न चुना जाए।

यह भी पढ़ें 👉 बलौदा बाजार पुलिस बेबस: यह कैसी कानून व्यवस्था जहां डकैती के आरोपियों की नहीं हो रही गिरफ्तारी – Un Fear News

संक्षिप्त में:

मतदान: 30 सितंबर 2025 सम्पन्न हुआ

मतगणना: 13–19 अक्टूबर, अवकाश: 20–22 अक्टूबर, फिर 24 अक्टूबर से जारी

प्रतिनिधि/एजेंट की पहचान पत्र प्रक्रिया: 9 अक्टूबर से

कुल वकील वोटर: लगभग 25,000

कुल सदस्य: 25, कार्यकाल: 5 साल

प्रमुख चुनावी प्रक्रिया: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि का चुनाव

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]