प्रेस क्लब चुनाव: बिलासपुर में पत्रकार कर रहे आज मतदान, दो पैनलों के बीच कांटे की टक्कर

प्रेस क्लब चुनाव: बिलासपुर में पत्रकार कर रहे आज मतदान, दो पैनलों के बीच कांटे की टक्कर

बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव में आज मतदान, आशीर्वाद और विकास पैनल के बीच कांटे की टक्कर, 563 मतदाता करेंगे फैसला, माहौल गहमागहमी भरा।

प्रशासनिक रिपोर्टर|बिलासपुर

प्रेस क्लब बिलासपुर का बहुचर्चित चुनाव आज मतदान के चरण में पहुंच गया है। सुबह से ही शहर के पत्रकार मतदान केंद्र पर जुट रहे हैं और अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। पूरे दिन चुनावी माहौल गहमागहमी से भरा हुआ है। इस बार का चुनाव खासा दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि मुकाबला मुख्य रूप से आशीर्वाद पैनल और विकास पैनल के बीच हो रहा है, लेकिन स्वतंत्र प्रत्याशी भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं और पूरी ताकत से मैदान में उतरे हुए हैं।

प्रेस क्लब चुनाव
मतदान के लिए लाइन में खड़े पत्रकार साथी।

चुनाव में कुल 563 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां 12 बजे से ही पत्रकारों की भीड़ उमड़ रही है। हर मतदाता अपनी पसंद का प्रत्याशी चुनने के लिए लाइन में खड़ा है। मतदाताओं की सक्रियता देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मतदान प्रतिशत इस बार अधिक रहेगा। खबर लिखे जाने तक 260 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

प्रत्याशी कर रहे कोशिश

आशीर्वाद पैनल और विकास पैनल के प्रत्याशी सुबह से ही मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। पैनलवार चुनाव प्रचार ने पूरे शहर के पत्रकारों को खेमों में बांट दिया है। कई वरिष्ठ पत्रकार खुले तौर पर अपने पसंदीदा पैनल का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, स्वतंत्र प्रत्याशी भी लगातार मतदाताओं से संपर्क साधते नजर आ रहे हैं।

प्रेस क्लब चुनाव
वोटिंग करते हुए।

टक्कर रोचक, परिणाम बाकी

पत्रकारों का कहना है कि इस बार का चुनाव एकतरफा नहीं बल्कि बेहद रोचक और करीबी मुकाबला होगा। पैनलों की रणनीति और मतदाताओं की आखिरी पसंद ही तय करेगी कि किसके हाथ में प्रेस क्लब की कमान जाएगी। चुनाव परिणाम आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मतदाता किस पैनल या प्रत्याशी पर ज्यादा भरोसा करते हैं।

सबकी निगाहें इस चुनाव पर

प्रेस क्लब का चुनाव सिर्फ पदाधिकारी चुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे पत्रकारिता जगत की दिशा और संगठन की मजबूती से भी जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि बिलासपुर समेत आसपास जिलों के पत्रकार भी इस चुनाव में गहरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

पत्रकारों की भीड़ को देखते हुए लगाई गई है सुरक्षा व्यवस्था

बड़ी संख्या में पत्रकारों की मौजूदगी को देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात की गई है। किसी भी तरह का वाद विवाद ना हो और पत्रकार आपस में ना भिड़े इसको लेकर के चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 हड़ताल से बौखलाई सरकार: एनएचएम संघ के 50 पदाधिकारियों को की बर्खास्त, नाराज कर्मचारियों ने सौंपा सामूहिक इस्तीफा – Un Fear News

चर्चा में जमीन आबंटन

पत्रकारों को दी जाने वाली जमीन को लेकर के भी प्रेस क्लब चुनाव में माहौल गर्म है। प्रत्याशियों के द्वारा मतदाताओं को चुनाव जीतने के बाद जमीन का प्रलोभन भी दिया जा रहा है। वहीं पत्रकार भी जमीन मिलने को लेकर खासे उत्साहित हैं। हालांकि यह मामला पिछले कई वर्षों से चला आ रहा है।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *