
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन: एनएचएम नियमितीकरण का दीप जलाकर कर किया प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन, एनएचएम नियमितीकरण की मांग को लेकर दीप जलाकर 26वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। जानें पूरी खबर।
हेल्थ रिपोर्टर|बलौदा बाजार
एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज हड़ताल के 26वें दिन बलौदा बाजार के दशहरा मैदान में एनएचएम नियमितकरण का दीप प्रज्वलित कर नियमितीकरण का नारा लगाया। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोग परेशान हैं, इस हड़ताल के कर्मचारियों ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं बीमारी और इलाज की सुविधा नहीं मिलने से परेशान लोगों में भी अब सरकार के खिलाफ नाराजगी देखने मिल रही है।

हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के आज लगातार 26 दिन होने के बाद भी छत्तीसगढ़ सरकार हमारी 10 सूत्रीय मांगों पर किसी भी प्रकार के विचार नहीं कर रही है। लगातार हमारी पांच मांगें पूर्ण कर लेने की बात करते हुए हमारे साथ जनता को गुमराह कर रही है। सरकार के कथनी और करनी में साफ फर्क दिख रहा है। जो चुनावी घोषणा में नियमीकरण का वादा कर अब सरकार बन जाने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से मुंह मोड रही है। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि सरकार अब तक जो भी भ्रम लोगों के बीच और मीडिया में फैलाई है उस पर अब तक एक भी मांगों पर कोई आदेश पत्र जारी नहीं की। लिखित में कोई भी बातें सरकार नहीं कर पा रही है इसका मतलब साफ है कि सरकार कोई मांग नहीं मानी है, और जब तक हमारी सभी मांगों का आदेश पत्र जारी नहीं होंगे तब तक यह आंदोलन जारी रहेगी। आज के हड़ताल में इस कार्यक्रम में मिथलेश वर्मा, विकास जायसवाल, मनोज मिश्रा, राजेश डहरिया, हेतराम कुर्रे, यशवंत पटेल, रामगोपाल, गौतम साहू, लोकेश्वर साहू, खिलेश्वरी, वीरेंद बंजारे दिनेश सिंह, पलाश रामटेके, अजय, दीपक गुरुवाशी, आशा यादव, सरोजनी, आलोक दुबे, यमनी साहू, विनोद साहू, अविनाश, कमलनाथ, शिवानी यादव, मोनिका यादव, प्रमिला कांत, वर्षा, संगीता, दिलेश्वरी, विनोद देवांगन, चंद्र कुमार, भूपेंद्र, मेघनाथ, निर्मला टंडन, पूनम वर्मा, शाकुन्तल साहू, जय पटेल, सूर्यकांत, तपती, उमेद वर्मा, खगेश्वर पटेल, राकेश वर्मा, डोमन मणिपुरी, भूपेश कश्यप, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र वर्मा, रोशन लाल अन्य साथी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें 👉 एनएचएम कर्मियों पर शुरू हुई कार्रवाई: जानिए क्यों बोले कर्मचारी बोले-आंदोलन जारी है और रहेगा जारी – Un Fear News
सरकार के लिए शर्मनाक सामूहिक इस्तीफा
हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि दीप जलाकर हम अपना आंदोलन जारी रखे हैं। यह सरकार के लिए शर्मनाक है कि राज्य के 33 जिला के 16000 स्वास्थ्य कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा दे चुके हैं और सभी लोग अपनी एकता बनाए हुए हैं। बावजूद इसके सरकार अब तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंची है। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक यह आंदोलन निरंतर चलती रहेगी।
यह भी पढ़ें 👉 टाटा पंच ईवी में निकली खामी: रेंज बताया 421 किमी, चली 200 किमी, उपभोक्ता आयोग का फैसला, पूरा पैसा लौटाएगी कंपनी – Un Fear News
यह हैं कर्मचारियों की दस सूत्रीय मांगें –
1. संविलियन और स्थाईकरण
2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
3. ग्रेड पे का निर्धारण
4. लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि
5. कार्यमूल्यकण (सी आर) व्यवस्था में पारदर्शिता
6. नियमित भर्ती में सीटो का आरक्षण
7. अनुकम्पा नियुक्त
8. मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा
9. स्थानांतरण नीति
10. 10 लाख तक कैशलेश चिकित्सा बीमा।
Author: Deependra Shukla
मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]










