
बलौदा बाजार में अवैध कारोबार पर कार्रवाई: 170 लीटर महुआ शराब और 800 किलो लाहन जब्त
बलौदा बाजार में अवैध कारोबार पर कार्रवाई हुई है। जिले के पलारी थाना अंतर्गत ग्राम खैरी में आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई। 170 बल्क लीटर महुआ शराब और 800 किलो लाहन जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला।
क्राइम रिपोर्टर|बलौदा बाजार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में की गई कार्रवाई में 170 बल्क लीटर महुआ शराब और 800 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया।

आबकारी विभाग ने बताया कि संयुक्त टीम ने खैरी में कार्रवाई करने के दौरान खैरी निवासी आरोपी नरेश कुमार घृतलहरे, मनीष घृतलहरे, रूस्तम घृतलहरे, विजय रात्रे एवं हीरालाल रात्रे के कब्जे से 170 बल्क लीटर महुआ शराब और 800 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त की है। आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59(क) प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
कार्रवाई के दौरान पलारी थाना प्रभारी हेमंत पटेल और हमराह थाना स्टाफ, सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक पी.माधव राव, मनराखन नेताम उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें 👉 टाटा पंच ईवी में निकली खामी: रेंज बताया 421 किमी, चली 200 किमी, उपभोक्ता आयोग का फैसला, पूरा पैसा लौटाएगी कंपनी – Un Fear News
खैरी बना अवैध कारोबार का अड्डा
पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गांव खैरी शराब के अवैध कारोबार का अड्डा बन चुका है। शिकायत है कि इस गांव के ज्यादातर युवा इस अवैध कारोबार से जुड़े हुए हैं। कुछ माह पहले भी पुलिस ने इस गांव में दबिश देकर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की थी, लेकिन यह कारोबार है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब घर के पुरुष शराब के इस कारोबार में जेल चले जाते हैं तब महिलाएं उस कारोबार को करने लगती हैं। कई साधन होने के बाद भी गाढ़ी कमाई होने के कारण गांव के लोग इस अवैध कारोबार को अपने जीविकोपार्जन के लिए कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें 👉 जूडो प्रतियोगिता: बिलासपुर जिला जूडो संघ को मिली मेजबानी, मुकाबले आज से – Un Fear News
बलौदा बाजार में अवैध कारोबार पर कार्रवाई, करनी होगी संरक्षकों की तलाश
खैरी में जिस तरह से शराब का निर्माण किया जा रहा है और उसे हटाया जा रहा है कहीं ना कहीं संदेह उत्पन्न करता है कि यहां की अवैध कारोबारी को किसी पहुंच वाले का संरक्षण मिला हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी कई बार गंभीर आरोप लगा चुके हैं। खासकर आसपास के गांव के स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों पर शराब की अवैध कारोबार और वसूली के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में ही यह तमाम अवैध कारोबार पिछले कई वर्षों से संचालित हो रहा है। हालांकि जिस तरीके से कार्रवाई हुई है उसके बाद से पुलिस अधिकारियों व आबकारी विभाग उन तमाम पहलुओं पर भी अब जांच शुरू किया है कि आखिर इस अवैध कारोबार में किन लोगों का संरक्षण है।
Author: Deependra Shukla
मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]










