प्रणवम महोत्सव 2025: संगीत और नृत्य की इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में 8 राज्यों के 1200 प्रतिभागी होंगे शामिल

प्रणवम महोत्सव 2025

प्रणवम महोत्सव 2025: संगीत और नृत्य की इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में 8 राज्यों के 1200 प्रतिभागी होंगे शामिल

सिटी रिपोर्टर|बिलासपुर

कला और संस्कृति का भव्य संगम बिलासपुर में देखने को मिलेगा। कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में 28 अगस्त से 2 सितम्बर तक साईं नृत्य निलयम द्वारा प्रणवम महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह संगीत एवं नृत्य की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 1200 प्रतिभागी शामिल होंगे।

प्रणवम महोत्सव 2025
नृत्यांगना।

 

यह भी पढ़ें 👉 सूरत में लगेगी क्लास: राज्य के सभी नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और सीएमओ सीखेंगे कचरा का प्रबंधन – Un Fear News

6 दिवसीय इस महोत्सव में कुल 20 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। महोत्सव की विशेषता यह है कि इसमें भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्य की विविध शैलियों के साथ-साथ शास्त्रीय और सुगम संगीत की भी प्रस्तुतियां होंगी।

आयोजन समिति की अध्यक्ष गुरु श्वेता नायर ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा। इस दौरान दर्शक पूरे दिनभर अलग-अलग राज्यों की कला, संस्कृति और परंपरा से रूबरू होंगे।

प्रणवम महोत्सव 2025
अपने नृत्य की प्रस्तुति देती नृत्यांगना।

कार्यक्रम में कुचिपुड़ी, कथक, भरतनाट्यम, मोहिनत्तम,ओडिसी,और मणिपुरी जैसे शास्त्रीय नृत्य देखने को मिलेंगे। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य भी मंच पर अपनी सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे। संगीत वर्ग में वाद्य और गायन प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें युवा कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतिभागी 5 वर्ष से 58 वर्ष की आयु वर्ग के हैं

महोत्सव के आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की समृद्ध परंपरा से जोड़ने के साथ-साथ कलाकारों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने का प्रयास है।
इस महोत्सव में गुरुओं को गुरु द्रोणाचार्य सम्मान, कला वशिष्ठ सम्मान और गुरु गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

प्रणवम महोत्सव 2025
गायन करती गायिका।

इस आयोजन में प्रतिदिन दो विशेष प्रस्तुतियाँ देने के लिए कड़ी मेहनत के बाद 12 कलाकारों का चयन किया गया है। प्रणवम महोत्सव 2025 में कुल 112 संस्थान भाग लेंगे ।

उद्घाटन समारोह 28 अगस्त को शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा और मुख्य अतिथि बिलासपुर सांसद तोखन साहू, उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला करेंगे और विशिष्ट अतिथि बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी होंगी।

प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रणवम प्रतिभा पुरस्कार -राष्ट्रीय उत्कृष्ट पुरस्कार मिलेगा और सर्वश्रेष्ठ संस्थान को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *