फिल्म दंतेला: रहस्य, इतिहास के साथ समाज की समस्या पर प्रहार

फिल्म दंतेला: रहस्य, इतिहास के साथ समाज की समस्या पर प्रहार

छत्तीसगढ़ी सिनेमा का दायरा लगातार बढ़ रहा है और इसी कड़ी में सुनील कुमार प्रोडक्शन (SKP) की नई फिल्म “दंतेला” दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में सस्पेंस, रहस्य और लोक कथाओं का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है। मुख्यतः  फिल्म दंतेला रहस्य, इतिहास के साथ समाज की समस्या पर प्रहार है।

फिल्म दंतेला
फिल्म दंतेला देखने के बाद।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा अब लगातार नई कहानियां और अनूठे प्रयोगों से दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इसी कड़ी में फिल्म “दंतेला” बड़े पर्दे पर इन दिनों धूम मचा रही है। यह फिल्म केवल एक सस्पेंस थ्रिलर नहीं है, बल्कि इसमें समाज इतिहास लोक कथा का बेहतरीन संगम दिखता है। अब तक छत्तीसगढ़ी सिनेमा में कई हास्य, पारंपरिक ग्रामीण कहानियों और सामाजिक मुद्दों को उठाने वाली कहानियों पर फिल्में बनती रही हैं, लेकिन हाल के वर्षों में यहां के फिल्मकार लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं। दर्शकों को विविध विषयों से रूबरू करा रहे हैं। इन्हीं प्रयोगों की मिसाल है सुनील कुमार प्रोडक्शन की नई फिल्म “दंतेला”, जो इन दिनों सिनेमा घरों में खूब धूम मचा रही है। यह फिल्म न केवल रहस्य, इतिहास के साथ समाज की समस्या पर प्रहार करती है बल्कि रोमांच से भरपूर है, इस फिल्म में लोककथा और इतिहास का अद्भुत मेल भी देखने को मिलता है।

सूरत में लगेगी क्लास: राज्य के सभी नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और सीएमओ सीखेंगे कचरा का प्रबंधन – Un Fear News

चरचरी गांव की पृष्ठभूमि

फिल्म की कहानी “चरचरी” गांव की है, जहां पानी सबसे बड़ी समस्या है। गांव का इकलौता कुआं दाऊ नामक व्यक्ति के कब्जे में है। ग्रामीणों को दिन में महज पंद्रह मिनट के लिए कुएं से पानी लेने की अनुमति मिलती है। यह जल संकट फिल्म की बुनियाद रखता है और दर्शकों को शुरू से ही गंभीरता का एहसास कराता है।

दंतेला और रहस्य की परतें

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रहस्य गहराते जाते हैं। पता चलता है कि यह कुआं सिर्फ पानी का स्रोत नहीं है, बल्कि यहां एक चुड़ैल “दंतेला” कैद है। उसकी कहानी सौ साल से भी पुरानी है और अंग्रेजी हुकूमत काल से जुड़ी है। फिल्म उस दौर को भी पर्दे पर जीवंत करती है, जब अंग्रेजी शासन के दौरान किस्मत लालच और षड्यंत्र किया जाता है।

लाल पत्थर की तस्करी

दाऊ केवल कुएं पर कब्जा जमाकर नहीं बैठा है, बल्कि वह गांव की जमीन से निकलने वाले कीमती लाल पत्थरों की तस्करी भी करता है। यही पत्थर अंग्रेजी शासन काल में भी विवाद और खून-खराबे का कारण बने थे। फिल्म इस पहलू के माध्यम से यह संदेश देती है कि लालच और शोषण समाज को किस हद तक खोखला कर सकते हैं।

पुनर्जन्म और भावनात्मक परतें

फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी भी बुनी गई है, जो वर्तमान और अतीत की घटनाओं को जोड़ती है। नायक “काली” और नायिका “लक्ष्मी” की मौजूदगी केवल रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि वे रहस्य सुलझाने और न्याय दिलाने की कड़ी भी बनते हैं। फिल्म में कॉमेडी का तड़का हिंदी, तमिल, तेलुगु फिल्मों से लिया गया है।

अभिनय और निर्देशन

भैरू का किरदार समाज को नई दिशा देने वाला है।

काली का किरदार संघर्ष और जिजीविषा का प्रतीक है।

लक्ष्मी संवेदनशीलता और साहस का संगम दिखाती है।

दाऊ का अभिनय इस फिल्म की जान है, जिसने लालच और तानाशाही को परदे पर सजीव कर दिया है।

निर्देशक ने कहानी की परतों को सलीके से जोड़ा है। ग्रामीण परिवेश, अंग्रेजी काल की झलक और रहस्यमयी दृश्यों का संतुलन फिल्म को खास बनाता है।

फिल्म की खासियतें

लोककथा, इतिहास और समाज का संगम।

पानी जैसी गंभीर समस्या और खनिज पर गहरा संकेत।

रहस्य और हॉरर तत्वों का सशक्त इस्तेमाल।

छत्तीसगढ़ी बोली और संस्कृति की असली झलक।

कमी कहां रह गई

फिल्म के कुछ हिस्से थोड़े लंबे खिंचते हैं। कुछ जगहों पर एडिटिंग और साउंड की समस्या जान पड़ती है, शुरुआत में गाने नहीं है, एक आइटम सांग के साथ ही, क्लाइमैक्स में सभी रहस्यों का खुलासा न करके इसे अगले पार्ट पर छोड़ देना कुछ दर्शकों को अधूरा लग सकता है। हालांकि यही अधूरापन फिल्म को और रोचक भी बनाता है।

निष्कर्ष पर आएं

“दंतेला” कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक साहसिक कदम है। यह फिल्म जहां एक ओर रहस्य और रोमांच से भरपूर है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक संदेश और ऐतिहासिक झलक भी देती है। दर्शकों को यह फिल्म न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है कि पानी और संसाधनों पर कब्जा करने वाली ताकतें हमेशा समाज को गुलाम बनाने की कोशिश करती आई हैं।

बात करें पर्दे से बाहर की

इस फ़िल्म के लेखक और डायरेक्टर डॉ. शांतनु पाटनवार है। जबकि लीड हीरो – एवरग्रीन विशाल, लीड हीरोइन – राया डिगोरिया, विलेन – डॉ. राज दीवान, विना शेंन्द्रे, अलोक मिश्रा हैं। सेकंड लिड – डॉ. शांतनु पाटनवार, ज्योत्स्ना ने निभाया है। कॉमेडी का तड़का अनिल सिन्हा ने लगाया है जिन्होंने 8 कैरेक्टर का किरदार निभाया है।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *