मुरूम खदान तालाब बनेगा नया पर्यटन हॉटस्पॉट: चौपाटी, गार्डन और स्मार्ट ठेला से सजेगा बलौदा बाजार शहर 

मुरूम खदान तालाब बनेगा नया पर्यटन हॉटस्पॉट: चौपाटी, गार्डन और स्मार्ट ठेला से सजेगा बलौदा बाजार शहर

प्रशासनिक रिपोर्टर| बलौदा बाजार 

बलौदा बाजार में नगरीय विकास कार्यों को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी ने देर रात मुरूम खदान तालाब का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन और सीएमओ आशीष तिवारी भी मौजूद रहे। इस दौरान चल रहे निर्माण कार्यों को देखा गया और शहर की सुंदरता को लेकर बनी योजनाओं पर चर्चा की गई।

मुरूम खदान तालाब बनेगा
मुरूम खदान तालाब का निरीक्षण करते कलेक्टर दीपक सोनी।

बलौदा बाजार के मुरूम खदान तालाब को पर्यटन और स्थानीय नागरिकों के लिए आकर्षक स्थल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में यहां तेजी से काम कराया जा रहा है। तालाब के एक हिस्से में बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए सुविधाओं की प्लानिंग की गई है। जिसमें बच्चों के लिए गार्डन, जहां झूले और खेलने की व्यवस्था होगी। साथ ही चौपाटी क्षेत्र में स्मार्ट ठेले और दुकानों की व्यवस्थित व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग- अलग शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं।

मुरूम खदान तालाब बनेगा
नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ से शहर विकास पर चर्चा करते कलेक्टर दीपक सोनी।

बता दें कि बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में इन दिनों तेजी से काम हो रहे हैं। खासकर शहर सौंदर्यीकरण के माध्यम से शहर को व्यवस्थित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास कार्यों को समय पर पूरा करने और उनकी गुणवत्ता की जांच करने कलेक्टर निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान शहर में साफ सफाई की व्यवस्था, सुरक्षा और अतिक्रमण जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने से पहले बेघर लोगों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था की जाए। साथ ही देवरहा तालाब और सब्जी बाजार क्षेत्र में निर्माण और स्वच्छता को लेकर योजना बनाई गई है। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि बाजार क्षेत्र के पालिका बाजार में अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाने की तैयारी की जा रही है।

मुरूम खदान तालाब बनेगा
इस तरह से किया जा रहा है मुरूम खदान तालाब का सौंदर्यीकरण।

इस दौरान कलेक्टर ने शहर के बीच से कचरा संग्रहण केंद्र को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की बात कही, साथ ही जगह खाली होने पर उस जगह का उपयोग मल्टीलेवल पार्किंग के लिए और फायर स्टेशन के लिए करने की सलाह दी। हालांकि कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं। मुरूम खदान तालाब के निरीक्षण के साथ ही कलेक्टर ने नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ के साथ सिटी डेवलेपमेंट प्लान पर भी चर्चा की। साथ ही शहर की सड़कों पर हो रही पार्किंग को बड़ी समस्या बताते हुए पार्किंग के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़ेंगे युवा: वन विभाग ने शुरू किया ‘युवान’ वालंटियर कार्यक्रम – Un Fear News

कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन में लगातार बलौदा बाजार शहर का विकास हो रहा है। नगर पालिका की टीम बहुत अच्छे तरीके से काम कर रही है। इसी क्रम में मुरूम खदान तलाक का सौंदर्य करण का काम किया जा रहा है। आने वाले समय में बलौदा बाजार के लोगों के लिए यह एक अच्छा स्थान होगा जहां वे अपने परिवार के साथ एक अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। इस जगह पर जहां एक तरफ चौपाटी की व्यवस्था हो रही है वहीं दूसरी ओर बच्चों के लिए गार्डन और खेलने की व्यवस्था होगी। कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि यहां पर बैठने की व्यवस्था के साथ ही टहलने के लिए एक अच्छा ट्रैक भी लोगों को उपलब्ध होगा।

वही नगर पालिका के अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि शहर की आवश्यकता है कि लोगों को यहां टहलने के लिए जगह मिले इसी बात को ध्यान में रखकर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की मार्गदर्शन में नगर पालिका लगातार विकास के कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुरूम खदान तालाब का सौंदरीकरण का काम किया जा रहा है। यहां पर परिवार के साथ लोग पहुंच करके न सिर्फ टहल पाएंगे बल्कि उनके लिए बहुत ही अच्छी व्यवस्थाएं की जा रही है जिसमें वह परिवार के अलग-अलग सदस्यों के साथ समय गुजर सकेंगे। खासकर चौपाटी में अलग-अलग तरह के स्टॉल की व्यवस्था होगी वही पार्किंग और छोटे बच्चों के हिसाब से झूठों का पार्क तैयार किया जा रहा है। चौपाटी में स्मार्ट ठेले लगाए जाएंगे जो शहर की सौंदर्यता को बढ़ाएंगे। इसके साथ ही शहर के अंदर जितने भी अतिक्रमण है उन्हें हटा दिया जाएगा जिस शहर की सुंदरता खराब ना हो और सभी अतिक्रमणकारियों को ऐसी जगह पर शिफ्ट कर दिया जाएगा जहां से उन्हें रोजगार भी मिले और शहर सुंदर भी लगे।

नगर पालिका के सीएमओ आशीष तिवारी ने बताया कि सिटी डेवलप प्लान तैयार किया गया है जो जल्द ही मूर्त रूप लेना शुरू हो जाएगा। अब कुछ वर्षों में बलोदा बाजार शहर किस तरह से होगा इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। बलौदा बाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में सारे काम किया जा रहे हैं। साफ सफाई की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। जैसे न सिर्फ लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा बल्कि उन्हें शहर में आने वाले लोगों को घूमने और दिखलाने के लिए भी जगह मिल जाएगी।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *