भारतीय सेना में काम करेंगी छत्तीसगढ़ की फामेश्वरी, पहली महिला अग्निवीर बनने पर मिला सम्मान

भारतीय सेना में काम करेंगी छत्तीसगढ़ की फामेश्वरी, पहली महिला अग्निवीर बनने पर मिला सम्मान

भारतीय सेना में काम करेंगी छत्तीसगढ़ की फामेश्वरी, पहली महिला अग्निवीर बनने पर मिला सम्मान 

छत्तीसगढ़ की बेटियां अब देश की सीमाओं की रक्षा में भी योगदान देने को तैयार हैं। हाल ही में जारी हुए अग्नि वीर भर्ती परीक्षा परिणाम में छत्तीसगढ़ के 680 युवा अग्निवीर में सफल हुए हैं।

भारतीय सेना में काम करेंगी छत्तीसगढ़ की फामेश्वरी, पहली महिला अग्निवीर बनने पर मिला सम्मान
भारतीय सेना में काम करेंगी छत्तीसगढ़ की फामेश्वरी। पहली महिला अग्निवीर बनने पर मिला सम्मान।

सेंट्रल डेस्क| रायपुर

भारतीय सेना में सेवा का सपना देख रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। सेना में भर्ती होने की चाह रखने वाले 680 युवाओं ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली है। इनमें 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव का चयन अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) में हुआ है। जिससे वह छत्तीसगढ़ से भारतीय सेना में शामिल होने वाली पहली महिला अग्निवीर बन गई हैं। यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सेना में सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

यह भी पढ़ें दुर्ग में दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर डीएसपी ने विधवा से किया दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का भी आरोप – Un Fear News 

अग्निवीर भर्ती परीक्षा रायगढ़ में दिसंबर 2024 में आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 6,726 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। 24 मार्च 2025 को घोषित परिणामों में 680 युवाओं ने सफलता प्राप्त की। चयनित उम्मीदवारों में अग्निवीर जीडी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेडमेन शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर

गरियाबंद जिले की रहने वाली फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में सेवा के अपने सपने को साकार करते हुए अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस में स्थान प्राप्त किया है। यह छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि राज्य से अब तक किसी महिला ने इस पद पर जगह नहीं बनाई थी। उनके चयन से राज्य की अन्य बेटियों को सेना में शामिल होने की प्रेरणा मिलेगी।

अग्निवीर में मेहनत और दृढ़ संकल्प से पाया मुकाम

फामेश्वरी यादव ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह साबित कर दिया की लड़कियां भी देश सेवा के लिए जान की बाजी लगा सकती हैं। देश सेवा की भावना ही अपने आप में रोमांस पैदा कर देती है इसी रोमांस के साथ एक बेटी ने अग्नि वीर महिला पुलिस में सफलता पाकर राज्य का मान सम्मान बढ़ाया है। अग्नि वीर महिला सैनिक पुलिस भारती का परिणाम घोषित किया गया इसमें छत्तीसगढ़ की वह इकलौती महिला है जिनका चयन हुआ है। फामेश्वरी यादव से प्रेरणा पाकर राज्य की महिलाएं प्रोत्साहित होंगी और भविष्य में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय सेवा में चयनित होकर देश सेवा में प्रतिभागी बनेगी।

अग्निवीर के लिए चयनित उम्मीदवारों ट्रेनिंग

अग्निवीर सभी सफल अभ्यर्थियों को की ट्रेनिंग 01 मई 2025 से शुरू होगी, जिसके तहत उन्हें भारतीय सेना के विभिन्न सैन्य अभियानों और तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अग्निवीर योजना क्या है

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना में सेवा का अवसर दिया जाता है। इस योजना के तहत चयनित सैनिकों को ‘अग्निवीर’ कहा जाता है। योजना का उद्देश्य सेना को युवा, ऊर्जावान और तकनीकी रूप से कुशल सैनिक प्रदान करना है।

अग्निवीर योजना की प्रमुख विशेषताएं

चार साल की सेवा अवधि, जिसके बाद 25% अग्निवीरों को स्थायी नियुक्ति मिल सकती है। सेवा समाप्ति के बाद 11.71 लाख रुपये की ‘सेवा निधि’ दी जाती है। अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता और विशेष आरक्षण दिया जाता है। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी अवसर, जिसमें अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के लिए विशेष भर्ती होती है।

सेना भर्ती कार्यालय ने फामेश्वरी को किया सम्मानित

फामेश्वरी यादव के चयन पर सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। उनकी ट्रेनिंग 01 मई 2025 से सेना मिलिट्री पुलिस सेंटर, बेंगलुरु (कर्नाटक) में शुरू होगी। भारतीय सेना ने फामेश्वरी यादव को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा

फामेश्वरी यादव की इस सफलता ने छत्तीसगढ़ की अन्य युवतियों के लिए सेना में जाने का रास्ता खोला है। उनके इस उपलब्धि से निश्चित रूप से राज्य की लड़कियां सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगी और देश सेवा का गौरव प्राप्त करेंगी।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *