
गिधौरी पुलिस ने 1.50 लाख की लूट और धोखाधड़ी के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जाने कैसे नकली नोट के लालच में दिया था वारदात को अंजाम!

क्राइम रिपोर्टर|बलौदा बाजार
गिधौरी पुलिस ने 1.50 लाख रुपये की लूट और धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नकली नोटों के बदले अधिक पैसा देने का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
ग्राम सेमरा निवासी फिरंगी पटेल ने 19 अगस्त 2023 को थाना गिधौरी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर 2023 को कुछ लोगों ने उन्हें फोन कर नकली नोटों के बदले अधिक रकम देने की पेशकश की। इस धोखाधड़ी के लालच में आकर वह 1.50 लाख रुपये लेकर ग्राम खपराडीह नाला पहुंचे, जहां आरोपियों ने उन्हें धमकाकर पैसे लूट लिए और फरार हो गए।
इस शिकायत पर थाना गिधौरी में अपराध क्रमांक 195/2023 के तहत धारा 392, 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इससे पहले पुलिस द्वारा पीतांबर बरिहा और जयलाल बारिहा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि दो अन्य आरोपी फरार थे। वर्तमान समय में इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ऐसे किसी भी लालच और धोखाधड़ी में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
जानिए कैसे हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
गिधौरी पुलिस ने जांच के दौरान साक्ष्यों को जोड़ते हुए फरार आरोपियों महासमुंद के थाना सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूंगरी निवासी शनिलाल कश्यप (49) और ग्राम श्रीरामपुर सोनपुर निवासी लोकनाथ चौहान (42) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने नकली नोटों के नाम पर धोखाधड़ी और लूट की साजिश रचने की बात कबूल कर ली।
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...










