ट्रेन के डिब्बे में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, RPF ने यात्रियों की मदद से कराई डिलीवरी

सांकेतिक तस्वीर

Image Source : PTI
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्लीः आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक महिला ने ट्रेन के कोच में बच्ची को जन्म दिया। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि हमें आनंद विहार से सहरसा जाने वाली ट्रेन से एक महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिली। हमारी महिला सब-इंस्पेक्टर अन्य स्टाफ के साथ वहां गईं और कोच में मौजूद अन्य महिलाओं की मदद से डिलीवरी कराई गई। बाद में एंबुलेंस आई और हमने उन्हें अस्पताल भेजा। नवजात और महिला दोनों स्वस्थ हैं।

आरपीएफ महिला सब-इंस्पेक्टर ने यात्रियों की मदद से कराई डिलीवरी

आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर नवीन कुमारी ने बताया कि जब मुझे सूचना मिली तो मैं ड्यूटी पर थी। एक यात्री मेरे पर आया और बताया कि प्लेट फॉर्म नंबर सात पर एक महिला की डिलीवरी होने वाली है। इसके बाद मैंने एम्बुलेंस को फोन किया। यह घटना कल रात सवा 11 बजे की है। मैं भी एक महिला कांस्टेबल को लेकर मौके पर पहुंची। डी-9 कोच में फर्श पर एक महिला लेटी हुई थी। बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी। एक पुलिस कांस्टेबल और कोच में मौजूद अन्य महिलाओं की मदद से हमने प्रसव में मदद की और बाद में हमने उन्हें अस्पताल भेजा। 

डिलीवरी के दौरान नहीं था कोई डॉक्टर

नवीन कुमारी ने बताया कि महिला की डिलीवर ट्रेन के कोच में ही कराई गई। उस समय मौके पर कोई डॉक्टर नहीं था। फिलहाल जज्जा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

पहले भी ट्रेन में हुआ है बच्चे का जन्म

इससे पहले 28 वर्षीय एक महिला ने जून 2024 में ठाणे के नजदीक चल रही ट्रेन के शौचालय में एक बच्ची को जन्म दिया था। महिला अपने पति मोहम्मद फारूक (30) और छोटी बेटी के साथ पवन एक्सप्रेस के टू-टियर एसी कोच में यात्रा कर रही थी। सायन निवासी एक पारिवारिक समारोह के लिए दरभंगा जा रहे थे। फारूक ने कहा कि उन्हें दरभंगा की इस लंबी यात्रा के लिए अपनी पत्नी के डॉक्टर से मंजूरी मिल गई थी। ट्रेन चलने के कुछ मिनट बाद, मेरी पत्नी ने अपने पेट में तेज़ दर्द की शिकायत की और मुझे अपने साथ शौचालय जाने के लिए कहा। 

इनपुट- एएनआई

 

Latest India News

Source link

News Portal
Author: News Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *