गर्म क्षेत्र तमिलनाडु के इस इलाके में ठंड का प्रकोप, जीरो डिग्री पहुंचा पारा; बर्फ से ढक गईं गाड़ियां

प्रतीकात्मक तस्वीर

Image Source : FILE PHOTO
प्रतीकात्मक तस्वीर

तमिलनाडु के ऊधगमंडलम (पहले ऊटी) शहर में शुक्रवार को एक महीने में दूसरी बार पारा शून्य डिग्री सेल्सियस तक नीचे चले जाने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने मौसम संबंधी नवीनतम आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि ऊटी के नाम से मशहूर उधगमंडलम और सांदीनल्ला में शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उधगमंडलम और कंथल तथा थलाईकुंथा सहित आस-पास के इलाकों के कई हिस्सों में बर्फ की हल्की परत छाई दिखी।

जम गया कंटेनरों में रखा पानी

उधगमंडलम में तापमान गिरने से खुले में खड़ी गाड़ियां बर्फ से ढक गईं, कंटेनरों में रखा पानी जम गया। लोग अपने चार पहिया वाहनों के विंडशील्ड से बर्फ हटाते देखे गए। भीषण ठंड से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। उधगमंडलम की सड़कें वीरान दिखीं और सड़कों पर बहुत कम गाड़ियां नजर आईं तथा लोगों ने खुद को घरों के अंदर ही सीमित कर लिया।

अलाव सेंकते नगर आए लोग

शुक्रवार की सुबह कई जगहों पर लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव सेंकते नजर आए। इस वर्ष जनवरी की शुरुआत में भी इस क्षेत्र में पारा शून्य और पास के अवलांचे में तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया था, तब ऐसी ही मौसमी स्थिति देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें-

पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक से फिर बदलने वाला है मौसम, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यहां चलेंगी तेज हवाएं

Latest India News

Source link

News Portal
Author: News Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *