‘पूरे तथ्यों के साथ जवाब दिया जाएगा’, महाराष्ट्र वोटर लिस्ट धांधली के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा

election commission

Image Source : FILE PHOTO
चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के महाराष्ट्र वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर पलटवार किया है और कहा है कि इस मामले में पूरे तथ्यों के साथ जवाब दिया जाएगा। बता दें कि राहुल गांधी ने आज शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत और एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले के साथ दिल्ली में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर हमला बोला।

चुनाव आयोग की आई प्रतिक्रिया

चुनाव आयोग ने कहा कि वह महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या राज्य की कुल आबादी से अधिक होने के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर लिखित में पूरे तथ्यों के साथ जवाब देगा। राहुल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) राजनीतिक दलों को प्राथमिकता वाले पक्षकारों के रूप में मानता है, निश्चित रूप से मतदाता सर्वोपरि हैं और राजनीतिक दलों से आने वाले विचारों, सुझावों, सवालों को बहुत महत्व देता है।’’

आयोग ने गांधी का नाम लिए बिना या उनके आरोपों का हवाला दिए बिना कहा, ‘‘आयोग उन पूरे तथ्यात्मक और प्रक्रियात्मक प्रक्रिया का पालन करते हुए लिखित में जवाब देगा, जिसे पूरे देश में समान रूप से अपनाया गया है।’’

5 महीने में 39 लाख नए वोटर जोड़े गए- राहुल

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र की वयस्क आबादी 9.54 करोड़ है, जबकि राज्य में 9.7 करोड़ मतदाता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में राज्य की कुल आबादी से अधिक मतदाता हैं। गांधी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के बाद पांच महीनों में महाराष्ट्र में 39 लाख मतदाता जुड़े, जबकि पिछले पांच वर्षों में 32 लाख मतदाता जुड़े थे।

 

Latest India News

Source link

News Portal
Author: News Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *