45वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता: 3 से 7 अक्टूबर तक भिलाई में 26 राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा

45वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता: 3 से 7 अक्टूबर तक भिलाई में 26 राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | भिलाई 

45वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 3 से 7 अक्टूबर तक भिलाई में होगा। भिलाई इस्पात संयंत्र बॉल बैडमिंटन क्लब एवं छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-4 स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र बॉल बैडमिंटन खेल परिसर में बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर श्याम भिलाई निवास कॉफी हाउस में विशेष बैठक आयोजित की गई।

45वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता
बैठक में शामिल पदाधिकारी।

यह भी पढ़ें 👉 बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप: पुरुष वर्ग में BSP और महिला वर्ग में बस्तर बना चैंपियन

बैठक की अध्यक्षता खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे ने की। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्णय लिए गए।

45वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता
प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा करते संग के सदस्य।

यह भी पढ़ें 👉 ताइक्वांडो का महासंग्राम: 18 सितंबर से बिलासपुर में होंगे 21वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्यूरुगी एवं 2री राज्य स्तरीय पुम्से प्रतियोगिता 2026 के मुकाबले

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों की बालक एवं बालिका टीमें हिस्सा लेंगी। विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों और टीमों के पहुंचने को देखते हुए उनके ठहरने, भोजन और यातायात की व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। इसके अलावा उद्घाटन एवं समापन समारोह के लिए अतिथियों को आमंत्रित करने और कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने की रूपरेखा पर भी विचार किया गया।

प्रतियोगिता के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र बॉल बैडमिंटन खेल परिसर में तीन फ्लड लाइट और आठ कोर्ट तैयार किए जाएंगे। मुकाबले लीग कम नॉकआउट पद्धति से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव वाय. राजा राव ने बताया कि 3 से 7 अक्टूबर तक भिलाई में होने वाली 45वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में 26 राज्यों की बालक एवं बालिका टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष इसरार अहमद सहित रज्जी उन्नी, जीएल प्रसाद, नजीर खान, गोपाल कुमार साहू, अंकित लुनिया, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, भूमेश पांडे, रियाज खान, धर्मेंद्र सेन, सूरज नायक, चिंतामणि चक्रधारी, लोकेश कुमार नामदेव, खेमचंद साहू, सुधा बलहरिया, एकता ताम्रकार, रितु ठाकुर, प्रभात सेठ, रिचा तिवारी, रितिका ठाकुर, रामेंद्र यादव, भूषण साहू, भावेश सिंह, कुणाल साहू, जयदुर रहमान खान, एस. राहुल, निखिल कनौजिया, वर्षा दुबे और अजीत निषाद सहित संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों के सचिव उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों के ठहरने और यातायात व्यवस्था पर जोर

बैठक में देशभर से आने वाली टीमों और खिलाड़ियों की सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। खिलाड़ियों के आवास, भोजन और परिवहन व्यवस्था को समय पर पूरा करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही उद्घाटन और समापन समारोह को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए अतिथियों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।
UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...