
सावन में अल्ट्राटेक रावन नीर तरंग महिला मंडल की पहल, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्टर|बलौदा बाजार
सावन माह के पावन अवसर पर अल्ट्राटेक रावन नीर तरंग महिला मंडल (NTMM) ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण अभियान चलाया। ग्रासिम विहार कॉलोनी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन NTMM अध्यक्ष नीतू सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में NTMM की सदस्य सुतापा साहा, अनीता जेना, कविता गुप्ता, कमलेश परिहार, स्मृति धुरंधर, संपदा जोशी, दीपा प्रसाद, राखी जैन एवं विभा प्रसाद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
वहीं पर्यावरण विभाग से संजय यादव एवं सुनील त्रिपाठी तथा बागवानी टीम से अदिति साहू एवं अमरनाथ यदु ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और पौधारोपण एवं हरित क्षेत्र के विकास में सहयोग दिया।
इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने स्वच्छ वायु, जैव विविधता, पर्यावरण संतुलन और हरियाली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही लगाए गए पौधों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने की अपील की।

NTMM की इस पहल से कॉलोनी परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिला। कॉलोनीवासियों ने महिला मंडल की इस पहल की सराहना की।
मार्केट में रेकी, किशोर से चोरी और फिर वाहनों का सौदा: सिमगा पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
कार्यक्रम के समापन पर NTMM अध्यक्ष नीतू सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा— “एक पौधा–एक जिम्मेदारी, हरियाली से खुशहाली।” महिला मंडल ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
Author: UnfearNews
हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...









