8 मौतों के मामले की जांच शुरू: पुलिस ने कब्र से निकाला शव, पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलॉजी जांच के लिए भेजा गया मेकाहारा

KhervaVillage, BalodaBazar, Kasdol, BreakingNews, ChhattisgarhNews, MysteryDeaths, ToxicLiquorCase, PoisonedLiquor, PoliceInvestigation, FSLInvestigation, PostmortemReport, ToxicologyTest, MekaharaRaipur, GraveExhumation, CrimeNews, VillageNews, Chhattisgarh, MahataruSahu, JusticeForVictims, SuspiciousDeaths, LatestNews, HindiNews, BalodaBazarNews, KasdolNews, GroundReport, ExclusiveNews, ViralNews, NewsUpdate, CGNews, InvestigationOnGoing

8 मौतों के मामले की जांच शुरू: पुलिस ने कब्र से निकाला शव, पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलॉजी जांच के लिए भेजा गया मेकाहारा

क्राइम रिपोर्टर|बलौदा

बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम खर्वे में पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई आठ लोगों की मौत का मामला ने ग्रामीणों को सकते में डाल दिया है। एक के बाद एक हो रही मौत से ग्रामीणों का डर इतना बढ़ गया कि वे कसडोल थाने पहुंचकर शिकायत किए। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

KhervaVillage, BalodaBazar, Kasdol, BreakingNews, ChhattisgarhNews, MysteryDeaths, ToxicLiquorCase, PoisonedLiquor, PoliceInvestigation, FSLInvestigation, PostmortemReport, ToxicologyTest, MekaharaRaipur, GraveExhumation, CrimeNews, VillageNews, Chhattisgarh, MahataruSahu, JusticeForVictims, SuspiciousDeaths, LatestNews, HindiNews, BalodaBazarNews, KasdolNews, GroundReport, ExclusiveNews, ViralNews, NewsUpdate, CGNews, InvestigationOnGoing

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा गांव के एक व्यक्ति पर शराब में जहर मिलाकर लोगों को पिलाने का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस, प्रशासन और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को अधिकारियों की मौजूदगी में मृतक महेतरू साहू के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलॉजी जांच के लिए रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, खर्वे गांव में फरवरी 2026 से लगातार ग्रामीणों की मौत होने की शिकायत सामने आ रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के रामसाय जायसवाल द्वारा शराब में जहर मिलाकर कई लोगों को पिलाया गया, जिसके कारण एक-एक कर आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बद्री पटेल, बुटालु साहू, छत्तूराम साहू, बुदलू जायसवाल, विनोद साहू, गजानन मांझी, चैतु साहू और महेतरू साहू के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब बीते दिनों बड़ी संख्या में ग्रामीण कसडोल थाना पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि खर्वे गांव में लगातार हो रही मौतों के पीछे सामान्य कारण नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाए जाने की आशंका है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ की।

शनिवार को पुलिस, राजस्व विभाग और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम खर्वे गांव पहुंची। सारंगढ़ से आए फॉरेंसिक साइंटिस्ट की उपस्थिति में महेतरू साहू के शव को कब्र से निकाला गया। बताया जा रहा है कि कथित जहरीली शराब पीने के बाद अंतिम मरने वाला व्यक्ति महेतरू साहू है जिसकी मृत्यु 14 मई 2026 को हुई थी और उनका अंतिम संस्कार दफन विधि से किया गया था। इधर पुलिस और प्रशासन की टीम कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को रायपुर स्थित मेकाहारा भेजा गया, जहां मेडिको-लीगल विभाग द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथ ही टॉक्सिकोलॉजी जांच के लिए आवश्यक नमूने भी लिए जाएंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉 आबकारी विभाग की कार्रवाई: मिलावटी शराब पर छापा, 8 कर्मचारियों को हटाया, 73 प्रकरण दर्ज कर जब्त किया 198.96 लीटर अवैध शराब

एसडीओपी कसडोल कौशल किशोर वासनिक ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फरवरी 2026 से लगातार ग्रामीणों की मौत की बात सामने आई है। इसी क्रम में अंतिम बार मृत हुए महेतरू साहू के शव को निकालकर वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉 लवन शराब दुकान में ओवररेटिंग: ग्राहक ने किया मामला उजागर, शिकायत सही मिलने पर सेल्समैन बर्खास्त

फिलहाल पूरे खर्वे गांव में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण जांच प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। अब सभी की नजर मेकाहारा से आने वाली पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी है, क्योंकि इन्हीं रिपोर्टों से यह स्पष्ट हो सकेगा कि आठ लोगों की मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई थी या फिर ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे जहरीली शराब के आरोपों में सच्चाई है।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...