लवन शराब दुकान में ओवररेटिंग: ग्राहक ने किया मामला उजागर, शिकायत सही मिलने पर सेल्समैन बर्खास्त

लवन शराब दुकान में ओवररेटिंग: ग्राहक ने किया मामला उजागर, शिकायत सही मिलने पर सेल्समैन बर्खास्त

प्रशासनिक रिपोर्टर|बलौदा बाजार 

बलौदा बाजार जिले के लवन स्थित देशी-विदेशी मदिरा दुकान में शराब की बोतल निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेचने का मामला सामने आया है। ग्राहक से शिकायत मिलने के बाद आबकारी विभाग ने तत्काल जांच कर कार्रवाई की, जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

लवन शराब दुकान में ओवररेटिंग
लवन शराब दुकान में मिली ओवररेटिंग।

सहायक आबकारी अधिकारी जलेश सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग को ग्राहक ने फोन के माध्यम से सूचना दी  कि लवन शराब दुकान में ग्राहकों से शराब की बोतलों पर निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से 10 रुपए अधिक राशि वसूली जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने टीम गठित कर मौके पर जांच कराई।

जांच के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर शराब की खरीदारी की। इस दौरान एक बोतल पर निर्धारित मूल्य से 10 रुपये अधिक वसूले जाने की पुष्टि हुई। शिकायत सही पाए जाने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान में कार्यरत सेल्समैन वीरेंद्र कश्यप के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉 https://youtube.com/shorts/ZQ-9ODmUWco?si=srvXPv4UP7MtNjRD

आबकारी विभाग ने सेल्समैन के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम तथा मदिरा दुकान संचालन से संबंधित लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की। साथ ही उसे तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

यह भी देखें 👉 https://www.instagram.com/reel/DZfUV1tIpuB/?igsh=Y2R0ZzlyZmh2aHl1

सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश सिंह ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों, ओवररेटिंग और शराब बिक्री से संबंधित अनियमितताओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिले की मदिरा दुकानों में जांच अभियान चलाया जा रहा है तथा शिकायत मिलने पर विशेष टीम गठित कर छापेमार कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 आबकारी विभाग की कार्रवाई: मिलावटी शराब पर छापा, 8 कर्मचारियों को हटाया, 73 प्रकरण दर्ज कर जब्त किया 198.96 लीटर अवैध शराब

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग आगे भी जिले की सभी शराब दुकानों में औचक निरीक्षण और जांच की कार्रवाई जारी रखेगा।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिले की अन्य मदिरा दुकानों में भी हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं ओवररेटिंग, अवैध शराब बिक्री या अन्य अनियमितता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। साथ ही शराब दुकानों में काम करने वाले सेल्समेन और अन्य स्टाफ से स्पष्ट कहा है कि निर्धारित होने पर ही शराब की बिक्री करें। अगर वे निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर शराब बेचते पकड़ाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कर्यवाही करने के साथ ही उन्हें सेवा से बर्खास्त और विभाग से ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा, जिसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे।

UnfearNews
Author: UnfearNews

हम बनेंगे आपकी समस्या का आवाज बिना डरे, बिना भेदभाव किए...