एनएचएम हड़ताल:  सचिव और सीएमएचओ का पत्र भी नहीं रोक सका कर्मचारियों को, आर-पार का जंग जारी

एनएचएम हड़ताल: सचिव और सीएमएचओ का पत्र भी नहीं रोक सका कर्मचारियों को, आर-पार का जंग जारी

एनएचएम हड़ताल में 16,000 एनएचएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है इसको खत्म करने सरकार के आदेश और चेतावनियों के बावजूद कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। सचिव और CMHO के पत्र का भी नहीं पड़ा असर। जानिए पूरी खबर।

प्रशासनिक रिपोर्टर। बलौदा बाजार 

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16,000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सचिव स्तर से जारी आदेश, सीएमएचओ की चेतावनी और सेवा समाप्ति की कार्रवाई के बावजूद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं और जनता इलाज के लिए भटक रही है, लेकिन हड़ताली कर्मचारी अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस आदेश चाहते हैं। बलौदा बाजार जिले के 421 कर्मचारी भी दशहरा मैदान में डटे हुए हैं।

एनएचएम हड़ताल
प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मचारी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16000 कर्मचारी इन दिनों हड़ताल पर हैं। इनके हड़ताल पर जाने के कारण प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई है। कर्मचारियों और सरकार के बीच चल रही इस लड़ाई में जनता पीसकर परेशान हो रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था खराब होने से लोग बिना इलाज के सरकारी अस्पतालों से लौट रहे हैं। इधर व्यवस्था बिगड़ने के बाद अब सरकार घायल शेर की तरह कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू किया है। हालांकि कर्मचारी इसे सरकार की गीदड़ भभकी बता रहे हैं। बता दें कि हड़ताली कर्मचारियों के नेताओं को बर्खास्त करने के बाद सचिव के आदेश पर प्रदेश के तमाम जिलों के कलेक्टर ने हड़ताली कर्मचारियों से बात की, वहीं सीएमएचओ ने कर्मचारियों को काम पर लौटने का पत्र जारी किया था, लेकिन उनकी चेतावनी का कोई असर हड़ताली कर्मचारियों पर नहीं पड़ा। हड़ताली कर्मचारी आर- पार की लड़ाई का मूड बनाकर इस बार हड़ताल में उतरे हैं, उन्होंने साफ कह दिया है कि हड़ताल जारी है और हड़ताल जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉 अनिश्चितकालीन हड़ताल: एक महीना बाद भी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन जारी, बर्खास्तगी नोटिस के जवाब में बोले कर्मचारी – हम तो इस्तीफा दे चुके हैं! – Un Fear News

कर्मचारियों ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव ने पत्र जारी कर प्रदेश के 16000 एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करने का आदेश जारी कर 16 सितंबर 2025 तक कार्य में वापस आने कहा और सभी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आदेश दिए थे कि सभी हड़ताली कर्मचारियों को एनएचएम संविदा भर्ती नियम अनुसार एक माह का नोटिस देते हुए सेवा समाप्ति करने को आदेश करें। इसके बाद तमाम जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने
प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रहे हड़ताली 16000 संविदा कर्मचारियो को पत्र जारी किया गया। इसके बाद सरकार के तरफ से दावा किया गया कि बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल से लौट आए हैं और सभी जिलों से सूची भी जारी की गई की किस जिले से कितने कर्मचारी हड़ताल छोड़कर वापस कम पर लौटे हैं। शाम को सूची जारी होने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल कर्मचारी संघ ने सरकार की सूची का खंडन किया। साथ ही अफसोस जताया कि एक ओर हमारे स्वास्थ्य मंत्री 10 मांगों में से 5 मांगें पूर्ण करने और बची हुए 5 मांगों के लिए केंद्र को पत्र लिखने की बात करते हैं दूसरी ओर इस तरह से पत्र और झूठी जानकारियां दी जा रही हैं, इसका मतलब है कि सरकार अपने और हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के बीच का रास्ता बना रही है वहीं उनके ही अधिकारी एनएचएम संविदा कर्मचारियों के हड़ताल के खिलाफ कार्रवाई पर कार्रवाई कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि यह हमारे लिए दूसरी बार पत्र जारी हुआ है। पहले आदेश के खिलाफ हम सब ने पहले ही सामूहिक रूप से त्याग पत्र दे चुके है। आज 16 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपने लिए जारी आदेश का खंडन कर रहे हैं। इस पत्र से डर के कोई हमारे साथी काम पर नहीं लौटे हैं और कहा कि हड़ताल जारी है और जारी रहेगा। अब हमें आश्वासन नहीं आदेश चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन: एनएचएम नियमितीकरण का दीप जलाकर कर किया प्रदर्शन – Un Fear News

बलौदा बाजार जिले से हड़ताल में शामिल 421 एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलौदा बाजार ने पत्र जारी किया, लेकीन 421 स्वास्थ्य कर्मचारियों में से कोई भी अपने काम पर वापस नहीं लौटा, साथ ही कहा कि हमारा हड़ताल जारी है और जारी रहेगा।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *