पीएम मोदी के दौरे से पहले बलौदा बाजार पुलिस हाई अलर्ट, संदिग्धों पर विशेष निगरानी

पीएम मोदी के बिल्हा दौरे से पहले बलौदा बाजार पुलिस हाई अलर्ट, संदिग्धों की जांच और फिंगरप्रिंट सत्यापन जारी, सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश।

क्राइम रिपोर्टर | बलौदा बाजार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर जिले के बिल्हा में प्रस्तावित दौरे को देखते हुए बलौदा बाजार-भाटापारा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। संदिग्ध प्रवृत्ति के लोगों और अवैध प्रवासियों की पहचान और निगरानी के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना और चौकी की पुलिस पेट्रोलिंग टीमें बाहरी कर्मचारी, फेरी वाले, डेरा वाले, रोड किनारे दुकान लगाने वाले और बाहरी मुसाफिरों से पूछताछ कर उनकी पूरी जानकारी एकत्रित कर रही हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पड़ोसी जिला बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होने वाला है। उनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत झारखंड सहित अन्य राज्यों से आकर यहां काम करने वाले लोगों की संपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि बाहरी व्यक्तियों की पहचान के लिए उनके दस्तावेजों की गहन जांच की जाए और उनका सत्यापन किया जाए। उनकी पहचान के लिए दस्तावेजों की जांच की जा रही है और अनिवार्य रूप से फिंगरप्रिंट लिए जा रहे हैं। जिन्हें NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) में अपलोड किया जा रहा है। बता दें कि बलौदा बाजार जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग टीमों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में फेरी वाले, ढाबों में काम करने वाले, रोड किनारे जड़ी-बूटी और अन्य दुकान लगाने वाले, डेरा डालकर रहने वाले, रूई-गद्दा व्यापारी, टायर-ट्यूब की दुकान में काम करने वाले और ट्रांसपोर्टर में हेल्पर का कार्य करने वाले लोगों की जांच करें। इन व्यक्तियों के पहचान पत्र प्राप्त कर सत्यापन किया जा रहा है और अनिवार्य रूप से उनके फिंगरप्रिंट भी लिए जा रहे हैं।

फिंगरप्रिंट डेटा का NAFIS में किया जा रहा अपलोड

संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लिए जाने के बाद उन्हें NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) में अपलोड किया जा रहा है, जिससे उनकी पृष्ठभूमि की गहन जांच हो सके। यह प्रणाली अपराधियों के फिंगरप्रिंट का एक राष्ट्रीय डेटाबेस है, जिससे किसी भी व्यक्ति की पहचान और उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि का तुरंत पता लगाया जा सकता है।

सुरक्षा के लिए पुलिस की चौकसी बढ़ी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि जिले में कोई संदिग्ध गतिविधि न हो और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रहे। साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *