कविता में नवाचार करने वाले दीपक तिवारी को मिला राज्य युवा कवि सम्मान

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ मित्र, छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान और जय जोहार साहित्य संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर के वृंदावन हॉल में आयोजित साहित्यिक समारोह में पलारी अंचल के युवा कवि दीपक तिवारी को राज्य युवा कवि सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें कविता के क्षेत्र में नवाचार, नवचेतना और साहित्य में ऊर्जावान भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

दीपक तिवारी लंबे समय से साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और विशेष रूप से युवा वाणी कार्यक्रम के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देते आ रहे हैं। वे युवाओं को साहित्य सृजन और रचनात्मकता के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी बोली-भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी कार्य कर रहे हैं। उनकी कविताओं में सामाजिक सरोकार और समकालीन मुद्दों की झलक देखने को मिलती है, जिससे वे युवा पीढ़ी के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। सम्मान समारोह में राज्य के प्रतिष्ठित साहित्यकारों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी, मैट्स विश्वविद्यालय के कुलपति केपी यादव, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इंदिरा मिश्र, प्रख्यात व्यंग्यकार गिरीश पंकज, पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील त्रिवेदी, कल्याण महाविद्यालय भिलाई के विभागाध्यक्ष सुधीर शर्मा, समीक्षक पोखनलाल जायसवाल और कवियत्री सीमा निगम सहित कई जाने-माने साहित्यकार मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने दीपक तिवारी की काव्य प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ के साहित्यिक परिदृश्य में एक सशक्त आवाज बनकर उभर रहे हैं। उनके लेखन में समकालीन दृष्टि के साथ-साथ परंपरागत मूल्यों का समावेश भी देखने को मिलता है, जो साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को और महत्वपूर्ण बनाता है। कार्यक्रम के दौरान अन्य साहित्यिक गतिविधियों का भी आयोजन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ी साहित्य की समृद्धि और उसके प्रचार-प्रसार पर विचार विमर्श किया गया। युवा साहित्यकारों को मंच प्रदान करने और उनके सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया। दीपक तिवारी को इस सम्मान से नवाजे जाने पर क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों में हर्ष है और उन्हें सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *