होली पर यात्रियों के लिए राहत: दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन और मदार जंक्शन के लिए विशेष ट्रेनें

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन ने होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन और मदार जंक्शन के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें सीमित फेरों में चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को आसानी से गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन दो फेरे में उपलब्ध होगी। ट्रेन संख्या 08760 दुर्ग से 09 एवं 12 मार्च को रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 08761 हजरत निजामुद्दीन से 10 एवं 13 मार्च को चलेगी। रूट और ठहराव की बात करें तो यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झांसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और पलवल होते हुए हजरत निजामुद्दीन तक पहुंचेगी। कोच की व्यवस्था बात करें तो इस ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 03 सामान्य, 15 शयनयान, 02 एसी-3 टियर होगी।

दुर्ग-मदार जंक्शन के लिए भी एक विशेष ट्रेन

होली की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने दुर्ग से मदार जंक्शन के बीच भी एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। ट्रेन संख्या 08765 दुर्ग से 09 मार्च को रवाना होगी और वापसी में ट्रेन संख्या 08766 मदार जंक्शन से 10 मार्च को चलेगी। रूट और ठहराव की बात करें तो यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, अशोक नगर, गुना, रुठियाई, छबड़ा गुगोर, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, किशनगढ़ होते हुए मदार जंक्शन तक पहुंचेगी। कोच की व्यवस्था की बात करें तो इस ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 05 सामान्य, 15 शयनयान की व्यवस्था होगी।

यात्रियों के लिए बड़ी राहत

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अब तक 7 होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। यात्रियों को समय रहते टिकट बुक करने की सलाह दी गई है, ताकि वे सुविधाजनक यात्रा कर सकें। बर्थ उपलब्धता की बात करें तो गाड़ी संख्या 08765 दुर्ग – मदार जंक्शन स्पेशल ट्रेन में बर्थ उपलब्ध हैं। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्री जल्द से जल्द टिकट बुक कराकर आरामदायक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *