‘आज कांग्रेस को मजबूरन ‘जय भीम’ बोलना पड़ रहा’, राज्यसभा में PM मोदी के 10 बड़े बयान

राज्यसभा में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी।

Image Source : SANSAD TV
राज्यसभा में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जारी चर्चा का जवाब दिया है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने ये तक कह दिया है कि कांग्रेस पार्टी को आज मजबूरन ‘जय भीम’ बोलना पड़ रहा है। आइए जानते हैं राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 प्रमुख बयानों के बारे में।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि जिसे कोई नहीं पूछता, उसे मोदी पूजता है। गरीब और वंचित का कल्याण हमारी प्राथमिकता है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ उनकी सरकार का मूलमंत्र रहा है जबकि कांग्रेस का मूलमंत्र ‘परिवार प्रथम’ रहा है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस को मजबूरन ‘जय भीम’ बोलना पड़ रहा है और यह कहने पर उनका मुंह सूख जाता है।
  • पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें ‘झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद, तुष्टीकरण आदि का घालमेल था।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने सामान्य वर्ग के गरीबों को दस प्रतिशत का आरक्षण दिया जिसका एससी, एसटी और ओबीसी समाज ने स्वागत किया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस से ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ के बारे में अपेक्षा करना गलती होगी।
  • पीएम मोदी ने कहा कि जीवंत मीडिया और लोकतंत्र वाले देश ने उन्हें तीसरी बार देश की सेवा का मौका दिया। जनता ने विकास के उनके मॉडल को परखा, समझा और समर्थन दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का मॉडल राष्ट्र प्रथम है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि किशोर कुमार जी ने कांग्रेस के लिए गाना गाने से मना किया। इस एक गुनाह के लिए आकाशवाणी पर किशोर कुमार के सभी गानों को प्रतिबंधित कर दिया गया।
  • पीएम मोदी ने कहा कि इमरजेंसी में प्रसिद्ध सिनेमा कलाकार देव आनंद जी से कहा गया कि वे सार्वजनिक रूप से इमरजेंसी का समर्थन करें।लेकिन देव आनंद जी ने इसके लिए इंकार कर दिया। इसलिए दूरदर्शन पर देव आनंद जी की सभी फिल्मों को प्रतिबंधित कर दिया गया।
  • पीएम मोदी ने कहा कि मुझे मेरे देश के गरीबों पर और उनके सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है। अगर अवसर मिले तो वो हर चुनौती को पार कर सकता है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का खरगे पर कटाक्ष, “तमाशा करने वालों को क्या खबर, हमने कितने तूफान को पार कर दीया जलाया है”

टीटीडी ने की 18 गैर हिंदुओं की छुट्टी तो असदुद्दीन ओवैसी भड़के, बोले- फिर स्टेट वक्फ बोर्ड में हिंदू क्यों

Latest India News

Source link

News Portal
Author: News Portal

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *